फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Showing different picture of the city

शहर की दिखा रहे अलग-अलग तस्वीर

Sun, 29 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 29 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Showing different picture of the city
city area - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

133 साल पूर्व स्थापित हुई नगर पालिका उन्नाव की ओर से समय-समय पर की जाने वाली समीक्षा में पालिका परिषद उन्नाव की सीमा के अंतर्गत कुल 16 मोहल्लों आदर्श नगर, शेखपुर, राजेपुर उर्फ वाजिदपुर, जवाहर नगर, अकरमपुर, एबी नगर दक्षिणी, सिविल लाइन रामपुरी, मोतीनगर, हिरन नगर, लोकइया खेड़ा, दरोगा बाग, आवास विकास कालोनी बी-ब्लाक, एबी नगर उत्तरी, गद्दियाना, जगन्नाथ गंज व किला क्षेत्रों को पूरी तरह से व्यापारिक क्षेत्र माना है। विभागीय अफसरों ने इसकी रिपोर्ट भी आलाधिकारियों व शासन को भेज दी है। वहीं दूसरी ओर शहर के विकास के जिम्मेदार विभाग यूडीए के आंकड़ों में प्राधिकरण क्षेत्र में एक भी कामर्शियल एरिया का जिक्र नहीं है। शहर में हजारों की संख्या में छोटे-बड़े प्रतिष्ठान व बड़ी कामर्शियल इमारतें होने के बावजूद भी प्राधिकरण अधिकारियों को कोई भी क्षेत्र व्यापारिक नहीं दिखता है। इससे शहरी विकास के जिम्मेदार दो विभागों में तालमेल न होने से यहां के विकास की गति धीमी हो गई है। इस बारे में यूडीए के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह ने बताया कि यूडीए के मास्टर प्लान में अभी कोई भी कामर्शियल क्षेत्र चयनित नहीं किया गया है। विभाग की ओर से 2031 का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसमें क्षेत्र के कामर्शियल एरिया का उल्लेख कर इन क्षेत्रों के विकास का खाका तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed