{"_id":"6175a59bd46c795118181f98","slug":"shopkeeper-beaten-up-looted-22-thousand-rupees-unnao-news-knp6601744106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेलिया चालक ने कपड़ा व्यवसायी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेलिया चालक ने कपड़ा व्यवसायी को पीटा
विज्ञापन
सफीपुर। लकड़ी लदी ठेलिया में दुकान के बाहर टंगे कपड़े फंसने से युवक और दुकान मालिक में विवाद हो गया। युवक ने बेटे व परिजनों के साथ मिलकर दुकानदार को पीट दिया। पीड़ित ने युवक, उसके बेटों के खिलाफ मारपीट, दुकान में रखे 22 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
कस्बा के नानाराव पेशवा मार्ग पर मियागंज निवासी कृपाशंकर गौड़ की रेडीमेड कपडे़ की दुकान है। शनिवार देर शाम पसियाना कस्बा निवासी भीमा पासवान ठेलिया पर लकड़ी लादकर जा रहा था। दुकान के बाहर लटक रहे कपड़े ठेलिया से फंसकर गिर गए।
इससे दोनों में गालीगलौज हो गई। उस समय भीमा चला गया। करीब एक घंटे बाद वह बेटे रवी व दीपक सहित अन्य साथियों के साथ लाठ-डंडा लेकर पहुंचा और कृपाशंकर से मारपीट कीं। 22 हजार रुपये ले भी गए। घायल को परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया की व्यापारी की तहरीर पर मारपीट व लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।