{"_id":"4be19d7760702261e45158d4c9d39ebb","slug":"shock-death-of-two-farmers-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदमे से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदमे से दो किसानों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 06 May 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव/बांगरमऊ। ओलावृष्टि और बारिश से बर्बाद फसल का सदम न झेल पाने पर दो किसानों की सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन
बांगरमऊ संवाददाता के अनुसार, डड़िया सुनौरा के मजरा सुनौरा निवासी किसान सूर्यपाल (45) के नाम दो बीघा जमीन है। वह हर वर्ष करीब 4 बीघा जमीन बटाई पर लेकर खेती करता था। उसने पड़ोसी गांवों के साहूकारों से करीब तीस हजार रुपये कर्ज लेकर खेती की थी। मार्च में ओलावृष्टि और बारिश से फसल गिरकर खेत में ही सड़ गई। सात सदस्यीय परिवार की जीविका का साधन सिर्फ खेती ही है।
फसल बर्बाद देखकर किसान का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। गरीब सूर्यपाल ने कई झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज भी कराया लेकिन किसान की हालत दिन पर दिन बिगड़ती ही चली गई। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व पांच बच्चों को छोड़ गया है। ग्रामीणों ने किसान की असमय मौत की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
वहीं, सदर तहसील के अचलगंज थानाक्षेत्र के पचोड्डा गांव निवासी शंभु शुक्ला (60) की पिछले महीने हुई बरसात और ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई थी। 18 अप्रैल को खेत से लौटने के बाद शंभू को दिल का दौरा पड़ गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कानपुर में इलाज के बाद 28 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई। वृद्ध किसान का घर पर ही इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। बेटे जितेंद्र ने अचलगंज थाने और सदर तहसील में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के मुताबिक पिता के पास पांच बीघा जमीन है। फसल खराब होने के सदमे से ही उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा था। सदर तहसीलदार एसके राय ने बताया कि जांच कराई जा रही है।