फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Seven people were killed in the accident

हादसों में सात लोगों की गई जान

Tue, 14 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 14 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Seven people were killed in the accident
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी सड़क हादसों में घायल लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
होली के त्यौहार पर शराब और बाइकों की स्पीड सात लोगाें की मौत का कारण बनी। वहीं आधा सैकड़ा से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दर्जन से अधिक घायलों को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।

 हसगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के निंदेमऊ निवासी अर्जुन (19) पुत्र रामेश्वर बाइक से हसनगंज आ रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर चौगड़ा खेड़ा के पास बाइक ट्रक से जा टकराई। इसमें अर्जुन की मौत हो गई। अर्जुन पर ही घर की जिम्मेदारी थी। बेटे की मौत से घर पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कसबा न्यौतनी के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू (16) पुत्र पृथ्वीराज दोस्तों के साथ हसनगंज गया था। मुन्नीखेड़ा मोड़ के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


इसमें अभिषेक टैक्सी के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि साथी बच गए। घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में अभिषेक ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। औरास प्रतिनिधि के अनुसार सामद गांव निवासी सोनू (25) पुत्र दयाशंकर लखनऊ में नौकरी करता था। होली पर सोमवार शाम लखनऊ से घर आ रहा था। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर गढ़ी जिंदौर गांव के पास हरदोई की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक से टक्कर मार दी। इसमें सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे महिलहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। जहां देर रात सोनू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मिर्रीकला रोड स्थित धर्मकांटा के पास बाइकों की भिड़ंत में महाराज खेड़ा निवासी रामसुमेर (60) सोमवार शाम बेटे धर्मेंद्र (30) के साथ बाइक से मिर्रीकला गए थे। रात में दोनों बाइक से लौट रहे थे। मिर्रीकला के धर्मकांटा के पास सामने से आ रही बाइक टकरा गई। हादसे में रामसुमेर व बेटा धर्मेंद्र के अलावा दूसरी बाइक सवार उमेश (25) पुत्र राम किशोर निवासी औरंगाबाद लखनऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां रामसुमेर की मौत हो गई।

वहीं धर्मेंद्र व उमेश घायल हो गए। मृतक रामसुमेर की बहू आशा देवी ने उमेश पुत्र रामकिशोर निवासी औरंगाबाद बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं मंगलवार सुबह मिर्रीकला के पास बृजेश (22) पुत्र रामकिशोर निवासी बचरौली पुरवा व सुजीत (25) पुत्र हरिपाल निवासी फतेहगंज गंभीर रूप से घायल हो गया। छूलामऊ के पास कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार मनीष यादव (20) पुत्र जंगेश्वर व दीपक (22) पुत्र सुरेश निवासी सुब्बाखेड़ा घायल हो गए।

असोहा प्रतिनिधि के अनुसार छत्तीसगढ़ के थाना बिलासपुर मनिकाचौरी पचवड़ी निवासी रामाधार (26) पुत्र सुखराम काफी समय से क्षेत्र के ही एक भट्ठे पर मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह वह सड़क पार कर रहा था। तभी तेज वाहन ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई।


सोहरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार लखनऊ के पारा सदरौना निवासी सुरेश (30) पुत्र नेतराम सोमवार शाम बाइक से कुईथर गांव आए थे। अजगैन-कुईथर मार्ग पर उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इससे सुरेश की मौत हो गई। वहीं सड़क हादसों में अजगैन कसबा निवासी गीता (42) पत्नी उमाकांत, जितेंद्र (22) पुत्र सुरेंद्र, धर्मेंद्र (25) पुत्र अरविंद, नवाबगंज के शीतलगंज मोहल्ला निवासी आशीष (25) पुत्र जमुना प्रसाद, सोहरामऊ के उमेश (22) पुत्र अनिल, भौली के सूरज (20) पुत्र हरीशंकर, गोपाल (30) पुत्र ललित, कन्हईखेड़ा के रामपति (40) पत्नी सुरेंद्र, रायपुर सोहरामऊ की ज्योति (18) पुत्री सियाराम, नवाबगंज पछियांव के सोनू (22) पुत्र गजराज, तौरा गांव के मोहनलाल (37) पुत्र गनेश, अजगैन के दरबारीखेड़ा के गंगादेवी (75) पत्नी पुत्तीलाल व उनका पोता करन (25) पुत्र छोटेलाल, अजगैन के रंजीत (22) पुत्र लाला, मकूर के आशीष (35) पुत्र रमाकांत, पाली के पंकज (27) पुत्र पुत्तन, अजगैन के नवाई के रानी (25) पुत्र धर्मेंद्र घायल हो गए। बांगरमऊ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला न्यू कटरा निवासी अंकित (22) पुत्र रामनरेश बाइक से हरदोई के माधौगंज गया था। सोमवार शाम लौटते समय गंजमुरादाबाद के पास कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed