फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Server shutdown in ARTO

एआरटीओ में सर्वर धड़ाम, भीड़ ने किया हंगामा

Tue, 13 Mar 2018 11:38 PM IST
unnao
unnao Updated Tue, 13 Mar 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में सर्वर धड़ाम होने से मंगलवार को पूरा दिन कामकाज ठप रहा। घंटों इंतजार के बाद काम न होने से वाहन स्वामियों का गुस्सा फूट पड़ा। यह एआरटीओ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस दौरान भीड़ व बाबुओं के बीच तीखी झड़पें हुईं। एआरटीओ सिस्टम में तकनीकी खराबी आने की जानकारी देकर भीड़ को शांत कराने में पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन

एआरटीओ में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर, एनओसी दर्ज कराने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो चुकी थी। लोग संबंधित खिड़कियों पर कतार में लग गए। दोपहर 12 बजे तक किसी भी खिड़की पर काम शुरू नहीं हो सका। भीड़ का जमावड़ा बढ़ता चला गया। घंटों इंतजार के बाद भी काम शुरू न होने पर लोग नारेबाजी कर हंगामा करने लगे। खिड़कियों पर मौजूद बाबुओं ने सर्वर की समस्या बताई। घंटों लाइन में जूझ रहे लोगों ने बाबुओं से अभद्र व्यवहार कर देख लेने की धमकी दे डाली। इस दौरान बाबुओं व भीड़ के बीच झड़पें भी हुईं। शोर  सुनकर एआरटीओ प्रशासन एके त्रिपाठी सुरक्षा कर्मियों के साथ भीड़ के बीच पहुंचे। इन्होंने लोगों को सर्वर में खराबी से कंप्यूटर सिस्टम धड़ाम होने की जानकारी देकर शांत रहने की अपील की। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। पूरे दिन सर्वर समस्या से कामकाज ठप रहा। रजिस्ट्रेशन कराने, डीएल बनवाने व अन्य काम कराने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन एके त्रिपाठी ने बताया कि बीएसएनएल सर्वर में खराबी से पूरे दिन कामकाज प्रभावित रहा। सर्वर की समस्या आए दिन रहती है। कई बार बीएसएनएल अधिकारियों से लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई, समस्या का समाधान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नहीं हो सके ये काम
- एक सैकड़ा से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बन सके।
- 33 वाहन स्वामी बिना रजिस्ट्रेशन के लौटे।
- 14 वाहन स्वामी बिना एनओसी दर्ज कराए लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed