फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Senior Sections Engineer transferred in LTT Express incident

एलटीटी एक्सप्रेस हादसे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर का तबादला

Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 11 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उन्नाव। 21 मई को एलटीटी-लखनऊ एसी एक्सप्रेस के ग्यारह कोच उन्नाव स्टेशन के डाउन ट्रैक पर पटरी से उतरने के मामले में कार्रवाई की गई है। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया था। वहीं पांच माह पहले छमकनाली पर मालगाड़ी पटरी से उतरी गई थी। इस दौरान कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए थे। दोनों हादसों की जांच में सीनियर सेक्शन इंजीनियर की लापरवाही पाई गई। इसके चलते सीनियर सेक्शन इंजीनियर का तबादला कर दिया गया। विभागीय जांच की जा रही है।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 21 मई 2017 को कचहरी क्रासिंग आउटर की तरफ रेल पटरी से उतर गई थी। इसके पहले 12 जनवरी को गंगाघाट स्टेशन के समीप छमकनाली के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी थी। दोनों हादसों की जांच उत्तर रेलवे के उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम कर रही है। हाल ही में एक जांच रिपोर्ट को नकार कर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने दोबारा जांच शुरू कराई थी। रेल पटरियों की मेंटीनेंस में लापरवाही सामने आने पर इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक  रही है। बीते दिनों उन्नाव से गंगाघाट स्टेशन के बीच मेंटीनेंस काम देख रहे रेल पथ निरीक्षक मंजीत कुमार व उन्नाव-अजगैन प्रभारी नरेंद्र कुमार का तबादला किया जा चुका है। कुछ दिनों पहले कार्रवाई की जद में आए सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. इरशाद का सुल्तानपुर तबादला कर दिया गया। मो. इरशाद ने चार्ज नहीं छोड़ा था। शिकायत पर जीएम ने मंडल स्तरीय अधिकारी को मंगलवार को फटकार दिया। इसके बाद शनिवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रभारी रेलपथ निरीक्षक विकास कुमार को चार्ज सौंपकर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed