फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   search operation

Unnao News: केंद्रीय राज्यमंत्री के निर्देश पर स्लाटर हाउस में छापा, चार घंटे जांच

Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
search operation
सोनिक। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने चार विभागों की अधिकारियों के साथ दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक स्लाटर हाउस में छापा मारा। करीब चार घंटे जांच के दौरान 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज देखे गए। स्लाटर हाउस से बहाए जा रहे पानी और पैकेट बंद मांस के नमूने लेकर लैब भेजे। पिछले गेट के सीसीटीवी कैमरों की कई दिनों की रिकार्डिंग नहीं मिली है। जांच टीम ने कंपाइल रिपोर्ट आने पर डीएम को देने की बात कही।
विज्ञापन

एक संगठन के लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी विकास कार्य मंत्रालय कौशल किशोर को शिकायतीपत्र दिया था। औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टैंडर्ड फ्रोजन फूड्स स्लाटर हाउस की जांच कराने की मांग की गई थी। मंत्री ने डीएम से जांच कराने को कहा था।
विज्ञापन

रविवार को डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम सुबह आठ बजे स्लाटर हाउस पहुंची। टीम में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल दत्तात्रेय पांडे, सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंजूषा सिंह, एआरटीओ आदित्य त्रिपाठी व प्रदूषण अधिकारी शशिबिंदकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरन टीम ने स्लाटरिंग के लिए रखे गए मवेशियों, उनके स्वास्थ्य परीक्षण, परिवहन संबंधी कागजात चेक किए। ईटीपी (
इंफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) का संचालन जांचा गया। प्रदूषण अधिकारी ने उत्प्रवाह और ईटीपी के पानी के नमूने लिए। जांच टीम को स्लाटर हाउस में केवल पांच मवेशी ही मिले।

एआरटीओ व सहायक आयुक्त खाद्य ने भी स्लाटर हाउस साफ, सफाई सहित अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच की। जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि स्लाटर में काम बंद मिला। प्रबंधन ने बताया कि निर्यात की अनुमति न मिलने से दो दिन से उत्पादन बंद है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी विभागों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed