फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Scooty rider dies due to collision with loader

Unnao News: लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Mon, 16 Sep 2024 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider dies due to collision with loader
गंजमुरादाबाद। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और पलट गया। हादसे में घायल तीनों स्कूटी सवारों को यूपीडा ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला अंसार मैदान निवासी फरमान अंसारी (47), पड़ोसी मोहसिन अंसारी (35) और इश्तियाक अंसारी (41) के साथ स्कूटी से मछली का शिकार करने सुबह 4:30 बजे गंगा के शांति घाट गए थे। सुबह करीब आठ बजे घर लौटते समय लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सिरधरपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे दोना पत्तल लदे लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक लोडर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

यूपीडा की गश्ती टीम ने तीनों घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा, जहां स्कूटी चला रहे फरमान अंसारी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल मोहसिन और इश्तियाक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक फरमान के बड़े भाई फुरकान अंसारी राजनीति में सक्रिय हैं और वह तीन बार नगर पंचायत चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके हैं। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मो. नईम खां ने बताया कि लोडर कब्जे में लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है। स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed