फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Sarvesh was murdered by DJ operator along with two accomplices

डीजे ऑपरेटर ने दो साथियों के साथ की थी सर्वेश की हत्या

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sarvesh was murdered by DJ operator along with two accomplices
अचलगंज। डीजे संचालन के साथ अपना लोडर चलाने वाले सर्वेश की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोसी डीजे ऑपरेटर ने की थी।
विज्ञापन

सर्वेश का डीजे का सामान हड़पने के लिए उसने हत्या में दो साथियों की मदद ली। सर्वेश का मोबाइल बेचना मुख्य आरोपी के गले की फांस बन गई।
पुलिस इसी मोबाइल के जरिए हत्यारोपियों तक पहुंची। लूटा गया डीजे का सामान व लोडर भी बरामद कर लिया गया।
दही थाना क्षेत्र के रामबख्श खेड़ा मजरे गजौली निवासी सर्वेश कुमार (24) खुद का लोडर चलाने के अलावा डीजे संचालक भी था। 13 फरवरी को लोडर में डीजे लेकर निकला था।
दूसरे दिन भी घर न आने पर भाई मनोज ने तलाश शुरू की। 18 फरवरी को थाना क्षेत्र के उमराव खेड़ा नहर में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होने पर अचलगंज पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

मामला दही थाना से जुड़ा होने पर प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह व स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार ने हत्यारोपियों का पता लगाना शुरू किया। स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार ने सर्विलांस की मदद से सर्वेश के मोबाइल को ट्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल अचलगंज के एक युवक के पास मिला। उसने बताया कि रामबख्श खेड़ा के डीजे ऑपरेटर गोविंद ने उसे मोबाइल बेचा है।
पुलिस ने गोविंद से पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस ने सर्वेश का मोबाइल सामने रखा तो उसने सच बता दिया।
पुलिस के अनुसार गोविंद सर्वेश के डीजे को चलाता था और डीजे का मालिक बनने के लिए उसके साउंड बाक्स, मशीनें समेत अन्य सामान हड़पना चाहता था।
इसी कारण उसने शहर के इब्राहिमाबाग निवासी अपने दो साथी शिवम व संदीप के साथ डीजे संचालक सर्वेश की हत्या की योजना बनाई। 13 फरवरी को वह सर्वेश के साथ डीजे चलाने के के लिए उसके ही लोडर से निकला।

अचलगंज सीमा क्षेत्र में उसने सर्वेश को शराब पिलाई और लोडर में ही मफलर से गला घोटकर हत्या के बाद शव को फेंक दिया।
गोविंद की निशानदेही पर पुलिस ने डीजे का सामान व लोडर बरामद किया। उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed