{"_id":"6ac2b0c61ea275183e0b90ba","slug":"sanjay-tripathi-from-kesarganj-acted-in-the-film-haivan-unnao-news-c-221-1-sknp1054-158931-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फिल्म हैवान में केसरगंज के संजय त्रिपाठी ने किया अभिनय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फिल्म हैवान में केसरगंज के संजय त्रिपाठी ने किया अभिनय
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के केसरगंज मोहल्ला निवासी संजय त्रिपाठी सैफ अली खान व अक्षय कुमार के साथ फिल्म हैवान में नजर आए हैं। संजय ने बताया कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीब 16 मिनट उन्हें स्क्रीन टाइम मिला है।
थिएटर से अभिनय की शुरुआत करने वाले संजय ने बताया कि उनका बचपन उन्नाव शहर में ही बीता। प्रारंभिक शिक्षा रानी शंकर सहाय स्कूल और जीआईसी में हुई। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में परास्नातक किया। सिविल सेवा की तैयारी के लिए प्रयागराज पहुंचे तो थिएटर से भी जुड़ गए। बताया कि रंगमंच से जुड़कर उन्होंने कई नाटकों में अभिनय किया और साथ ही एनएसडी की प्रवेश परीक्षा पास की, लेकिन साक्षात्कार में चयन नहीं हो सका। इसके बाद वह वर्ष 2004 में मुंबई गए और काफी संघर्ष के बाद विशाल भारद्वाज की शॉर्ट फिल्म ब्लड ब्रदर्स में पहला मौका मिला। इसके बाद शागिर्द, हिस्स, मुंबई मेरी जान, सेक्रेड गेम्स, हवा हवाई, बॉम्बेरिया और माजिद मजीदी की बियॉन्ड द क्लाउड्स जैसी फिल्मों में काम किया। संजय बताते हैं कि उन्नाव शहर आज भी उनके दिल और दिमाग में बसता है। (संवाद)