{"_id":"c3510f0924bd288d8e9d5445452e2461","slug":"sales-tax-of-5-30-lakh-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्स टैक्स ने वसूले 5.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्स टैक्स ने वसूले 5.30 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाइवे पर गुरुवार को सेल्स टैक्स के मोबाइल दस्ते ने चाय लदी गाड़ी से 1.20 लाख रुपये और कंबल लदी दो गाड़ियों से 4.10 लाख रुपये वसूले।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी राजमणि के नेतृत्व में सचल दल दस्ता रूटीन चेकिंग कर रहा था। उसी समय कानपुर की ओर जा रही एक गाड़ी को रोका गया।
वह कागज नहीं दिखा पाया। गाड़ी में लगभग तीन लाख की चाय लदी थी। इससे कीमत का 40 प्रतिशत 1.20 लाख रुपेय जमानत के तौर पर जमा करवाया गया।
इसके अलावा दो अन्य गाड़ियों को रोका गया। इनमें कंबल लदा हुआ था। इन गाड़ियों के चालक भी माल से संबंधित कोई भी प्रपत्र नहीं दिखा सके।
इस कारण से अधिकारियों ने 4.10 लाख रुपये की जमानत जमा करवाई। अधिकारी राजमणि ने बताया कि गाड़ियों के चालकों के पास माल से संबंधित कोई भी कागजात मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
यहां तक कि उनके पास ट्रांसपोर्ट मेमो (फार्म-21) भी उपलब्ध नहीं मिला।