{"_id":"62c5dddeaf156c227a0e57c7","slug":"safipur-tehseel-roads-bad-condition-unnao-news-knp7062154182","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव : सफीपुर तहसील क्षेत्र के मार्ग दे रहे दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव : सफीपुर तहसील क्षेत्र के मार्ग दे रहे दर्द
विज्ञापन
सफीपुर। तहसील क्षेत्र में परियर-दबौली और गहोली मार्ग खस्ताहाल हैं। इन मार्गों पर गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते हैं। लोगों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने दो साल पहले मरम्मत का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।
परियर-दबौली मार्ग पर बारिश में सफर करना चुनौती से कम नहीं है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस मार्ग से होकर लोग सकहन राजपूतान स्वास्थ्य केंद्र जाते हैं। मरीज व चिकित्सकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यही स्थिति उन्नाव-हरदोई मार्ग से गहोली जाने वाले मार्ग की है। एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पत्र लिखकर छह माह में कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।
अक्सर हो रहे हादसे
सकहन सराय निवासी अरविंद पांडेय ने बताया कि कस्बे से गांव आने के लिए गहोली मार्ग से गुजरना होता है। सड़क पर गड्ढे होने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। अक्सर लोग घायल होते हैं।
विज्ञापन
सकहन राजपूतान निवासी विकास कुशवाहा ने बताया कि दबौली मार्ग पर स्वास्थ्य केंद्र है। कच्चा मार्ग होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी होती है।