{"_id":"57bc98af4f1c1b6138d4ffe9","slug":"saat-din-kee-hadataal-par-gae-lekhapaal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन की हड़ताल पर गए लेखपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन की हड़ताल पर गए लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते लेखपाल संघ के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल सात दिन के हड़ताल पर चले गए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे 30 अगस्त को विधान सभा का घेराव करेंगे। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम बृजनाथ यादव को सौंपा।
लेखपाल संघ ने पदनाम बदलने, वेतनमान बढ़ाने, स्थानांतरण नीति में संशोधन, लैपटाप उपलब्ध कराने सहित छह सूत्री मांगों को मंगलवार से सात दिन की हड़ताल शुरू कर दी। सुबह लेखपाल तहसील आए और यहां से जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम कार्यालय के सामने हुई धरना- प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश मंत्री बृजेश श्रीवास्तव व प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि 16 मार्च 2016 को छह सूत्री मांगों के समाधान की मांग सरकार से की गई थी। लेकिन इस पर सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में संघ की ओर से हड़ताल का निर्णय लिया गया।
बताया कि सभी लेखपाल 23 से 29 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद भी अगर मांगों को नहीं माना गया तो 30 अगस्त को विधानसभा का घेराव भी करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार, यज्ञ प्रकाश दीक्षित, रामस्वरूप, अखिलेश कुमार, हरिओम मिश्रा, रामजी सिंह, सरोज कुमार भी मौजूद रहे।