{"_id":"5dacb2fb8ebc3e0140319cf1","slug":"royalty-of-1-27-crore-from-mining-development-work-will-be-done-unnao-news-knp521019594","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से मिली 1.27 करोड़ की रायल्टी, होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से मिली 1.27 करोड़ की रायल्टी, होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
उन्नाव। खनन से मिली रायल्टी से जनपद में विकास व निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें सामुदायिक शौचालय, सड़क, सीसी रोड समेत स्वास्थ्य सुविधाओं को भी दुरुस्त किया जाएगा। डीएम ने रायल्टी से विकास कार्य कराए जाने को हरी झंडी दे दी है।
शासन द्वारा प्रत्येक जनपद को खनन से रायल्टी दिए जाने का प्रावधान है। नियमानुसार रायल्टी का दस फ ीसदी बजट मूलभूत सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। यह बजट कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत खर्च किया जाता है। इस वर्ष सीएसआर मद में जनपद को 1.27 करोड़ रुपये मिले हैं। मद में जो बजट एकत्रित होता है उसे खर्च करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी का सुझाव लिया जाता है। कमेटी ने इस पैसे को खर्च करने के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगे। प्रस्ताव में शौचालय, सड़क, सीसी रोड शामिल करने के साथ शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल का सुंदरीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च करने का भी निर्णय लिया गया। जो प्रस्ताव आए उसमें तय हुआ कि यह इस धनराशि से जरूरी नौ प्रमुख कार्य कराए जाएंगे। इसमें शहर में दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण 22 लाख रुपये से कराया जाएगा। एक का निर्माण कलक्ट्रेट और दूसरे का गदनखेड़ा बाईपास पर होगा।
-30.59 लाख से सदर तहसील के चांदपुर से पड़री संपर्क मार्ग और पुलिया का निर्माण
-शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल बदरका में 15.05 लाख रुपये से होगा सुंदरीकरण
-7.36 लाख से सरोसी के गांव सरईया में मिट्टी भरान, खड़ंजा और छोटी पुलिया का निर्माण
-867000 रुपये से जिला अस्पताल के पीपीसी भवन की मरम्मत होगी
-10.58 लाख से बेथर के आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्री का होगा निर्माण
-4.76 लाख रुपये से ईएनटी के उपकरण खरीदे जाएंगे
-6.20 लाख से देवाराकला में सीसी रोड का होगा निर्माण कार्य