फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roster system is booming, Hasanganj is getting electricity only for five-six hours

Unnao News: रोस्टर व्यवस्था धड़ाम, हसनगंज को पांच-छह घंटे ही मिल रही बिजली

Mon, 02 Sep 2024 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Roster system is booming, Hasanganj is getting electricity only for five-six hours
हसनगंज। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। 18 घंटे का रोस्टर होने के बाद भी मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में करीब एक लाख की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

हसनगंज विद्युत उपकेंद्र से हसनापुर, मौला बांकीपुर, नई सराय, धौरा, संदाना ग्रामीण फीडर जुड़े हैं। इनसे करीब करीब एक लाख लोगों को बिजली दी जाती है। अंधाधुंध कटौती के कारण मात्र पांच से छह घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। नई सराय के राकेश सिंह, राहुल पंडित, शिवम सिंह, अजय लोधी, सलेमपुर के पूर्व प्रधान राम लखन यादव, अकबरपुर के कमल तिवारी व आनंद ने बताया कि बहुत ही कम बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

बताया कि फोन करने पर फाल्ट व रोस्टिंग का हवाला दिया जाता है। नलकूप भी पूरी क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं। इससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। उपखंड अधिकारी सूर्य प्रकाश वर्मा का कहना है कि दिन में अधिकांश समय रोस्टिंग रहती है। इससे आपूर्ति बाधित होती है। हसनापुर फीडर में शनिवार को फॉल्ट हो गया था, जिस कारण आपूर्ति बंद रही। मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------
शहर में दो दिन चलने वाला मरम्मत कार्य स्थगित
उन्नाव। 132 सरोजनी नगर से कुंदनरोड को आई लाइन का कंडक्टर बदलने के लिए रविवार व सोमवार को किया जाना वाला कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। एक्सईएन प्रथम हेमेंद्र सिंह ने बताया कि किन्हीं कारणवश काम रोक दिया गया है। जल्द ही नई तारीख जारी की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed