फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Robbery accused absconding from police custody arrested

Unnao News: पुलिस हिरासत से फरार लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Robbery accused absconding from police custody arrested
फतेहपुर चौरासी। ऊगू चौकी से 11 दिन पहले फरार लूट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके पास से लूट के दो हजार रुपये के सिक्के और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

आसीवन थानाक्षेत्र के गांव टिकरा निवासी बैंक मित्र छेदनू प्रसाद से नौ सितंबर को 3.30 लाख रुपये की लूट हुई थी। 19 सितंबर को मुठभेड़ में पुलिस ने लुटेरे अश्वनी को पकड़ा था। घटना में शामिल दो अन्य सहयोगी मुस्ताक और लकी फरार थे।
विज्ञापन

ऊगू चौकी इंचार्ज अजय शर्मा ने 22 अक्तूबर को दूसरे आरोपी लकी को भी गिरफ्तार कर लिया था। चौकी में बिठाकर पुलिस कर्मी मैच खेलने लगे थे। तभी मौका पाकर आरोपी लुटेरा भाग निकला था। एसपी ने चौकी इंचार्ज के साथ दो आरक्षियों को निलंबित कर दिया था। पुलिस फरार लुटेरे की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात थानाध्यक्ष ने एसआई रविशंकर मिश्र और हमराही के साथ टांडामीता मार्ग स्थित किसान नर्सरी के पास से लूट के वांछित बांगरमऊ के मुस्तफाबाद निवासी लकी ऊर्फ शीबू को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed