फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Roadways and private Volvo bus collided with container overturned in fog, operator killed

Unnao News: उन्नावः कोहरे में पलटे कंटेनर में भिड़ी रोडवेज व प्राइवेट वॉल्वो बस, परिचालक की मौत

Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways and private Volvo bus collided with container overturned in fog, operator killed
हरिओम का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
औरास (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब तीन बजे दिपवल गांव के सामने आगरा की ओर जा रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। कोहरे के चलते पीछे से आ रही एक रोडवेज बस और एक निजी वॉल्वो (स्लीपर) बस कंटेनर में भिड़ गईं। हादसे में निजी बस के परिचालक की मौत हो गई। वहीं, दोनों बसों में सवार 70 यात्रियों को मामूली चोटें आईं। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायल यात्रियों का प्राथमिक उपचार कर पुलिस की मदद से दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना किया। इस दौरान दो घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

देवरिया जिले से 60 सवारियां लेकर मथुरा जा रही वॉल्वो बस मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक्सप्रेसवे पर औरासा थानाक्षेत्र के दिपवल गांव के सामने पहुंची। यहां पहले से पलटा पड़ा कंटेनर कोहरे के कारण दूर से नजर नही आया आर वॉल्वो बस उसमें भिड़ गई। इसी दौरान लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज भी दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों में भिड़ गई।
विज्ञापन

हादसे में मथुरा जिले के नौझील थाना क्षेत्र के परसोली गांव निवासी वॉल्वो बस का परिचालक हरिओम (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बसों में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने परिचालक को औरास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुटहिल बस यात्रियों का यूपीडा टीम में शामिल एंबुलेंस स्टाफ ने मरहम पट्टी कर दूसरे वाहनों से रवाना किया। क्षतिग्रस्त हुए तीनों वाहन सड़क पर होने से यातायात बाधित हो गया। टीम ने क्रेनों की मदद से वाहनों को हटवाया, इसके बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो पाया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया मृतक परिचालक के परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

--
दो भाइयों में बड़ा था परिचालक
एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुआ परिचालक हरिओम दो भाइयों में बड़ा था और परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पिता सुखबीर अस्थमा की बीमारी से पीड़ित रहते हैं। उसकी मौत से परिवार में जीविका चलाने का संकट पैदा हो गया। पति की मौत से पत्नी मंजू बेहाल हैं। वहीं, दो साल की बेटी पूर्वी के सिर से पिता का साया छिन गया।

एक्सप्रेसवे पर दिपवल गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद

एक्सप्रेसवे पर दिपवल गांव के पास हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed