फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rising water levels have submerged roads, making travel hazardous.

Unnao News: बढ़ते जलस्तर से जलमग्न रास्ते आवागमन में खतरनाक

Sat, 29 Aug 2026 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Rising water levels have submerged roads, making travel hazardous.
फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद
उन्नाव। गंगा के बढ़ते जलस्तर से कटरी क्षेत्र के गांवों की स्थितियां भयावह होती जा रही हैं। फतेहपुर चौरासी में दो मार्गों में पानी भर गया। ग्रामीण पानी मंझाकर आवागमन करने को मजबूर हैं। वहीं सफीपुर व बीघापुर में गांव के बाहर बने घरों के चारों ओर पानी भर गया।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से गांव कुशेहर बंगला व सहरिया सलेमपुर गांवों को जाने वाले चिरंजूपुरवा से डामरीकृत व कबूलपुर से खड़ंजा मार्ग में पानी भर गया है। खड़ंजा मार्ग पर जहां कम पानी भरा है, वहीं चिरंजूपुरवा की पुलिया के पास अधिक जलभराव है। सरजू, श्यामजी, मूलचंद, रामदयाल,हेमराज, रामचंद्र आदि ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मार्गों पर पानी भरने से आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जान जोखिम में डालकर पानी मंझाकर आवागमन करना पड़ रहा है। बताया कि चिरंजूपुरवा के पास मार्ग नीचे होने से हर साल पानी भर जाता है।
विज्ञापन

घरों के चारों तरफ तो रास्तों के ऊपर भी पानी
सफीपुर। गंगा व कल्याणी नदी में लगातार बढ़ रहे पानी से चिंतित किसानों ने गृहस्थी समेटना शुरू कर दी है। वहीं परियर से जमालनगर गैर एहतमाली होता हुआ 12 किलोमीटर दबौली व रामपुर-जमालनगर मार्ग बंद होने से लोग नाव का सहारा लेकर या फिर लंबा चक्कर काट सनहा-गाहोली रास्ते से होकर आवागमन कर रहे हैं। शुक्रवार को गांव हमजापुर, नीबी गाड़ा, देवीपुरवा, रामपुर, अल्लीपुर, जमालनगर, नयाखेड़ा व रामपुर आदि गांवों के पास पानी पहुंच गया। गांव के बाहर बने घरों व झोपड़ियों के चारों तरफ पानी भर गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने स्कूलों में राहत केंद्र बनाए हैं पर वहां पशुओं को नहीं ले जाया जा सकता है। इससे जमालनगर गैर एहतमाली, सकहन राजपूतान व गहोली गांव के बाहर तंबू गाड़ना मजबूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के ऊपर दो फीट पानी, खेत जलमग्न
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गंगा कटरी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं और खेतों में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। पिपरासर-गंगानगर जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क पर लगभग दो फीट पानी बह रहा है।

गंगा का जलस्तर बढ़ने से चंदनपुर, पाही, गढ़ेवा, बाला कटरी और कर्मी गांव के किनारे के खेतों में पानी पहुंच गया है। भागूखेड़ा निवासी अमित कुमार शुक्ला, राजू शुक्ला और ग्राम प्रशासक सुरेश यादव ने बताया कि गंगा के किनारे बोई गई फसलें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पानी अब ऊपर की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर एक फीट और बढ़ा तो गांव के किनारे बोई गई केला और करेला की फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी। गढ़ेवा निवासी राम मिलन सिंह, प्रदीप शुक्ला, उमाशंकर लोधी और सुधीर सिंह ने भी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि गांव के किनारे पानी पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। इससे सब्जी की फसलों पर भी गंभीर संकट दिखने लगा है। किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान मोर्चा के जिला मंत्री हरपाल सिंह यादव ने लेखपाल को मौके पर भेजकर किसानों के नुकसान का आकलन कराने की मांग की है। एसडीएम आनंद कुमार नायक ने बताया कि विभाग को पूरी तरह सतर्क मोड पर रखा गया है।

फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

फोटो-24-फतेहपुर चौरासी में कबूलपुर मार्ग में भरे पानी से निकलतीं महिलाएं व ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed