{"_id":"1a669ba42cbc459c3ca8827f669739ff","slug":"request-to-sdm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवस्थान बचाने को एसडीएम की ली शरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवस्थान बचाने को एसडीएम की ली शरण
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 26 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। महुए के पेड़ के नीचे बने देवस्थान पर कुछ दबंगों के कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। इसके अलावा लोगों ने सांसद साक्षी महाराज से भी ग्राम समाज की भूमि पर बने इस देवस्थान को दबंगों से छुड़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव टीकाखेड़ा, सतकूखेड़ा, अजीतखेड़ा व लालीहार मजरा नेवरना निवासी रामबाबू, पुष्पेंद्र, रामबाबू, सर्वेश, सियाराम, आलोक यादव आदि ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि गांव के पास पड़ी सरकारी भूमि पर करीब सौ साल से भी अधिक पुरान महुए का पेड़ लगा हुआ है।
विज्ञापन
इस स्थान को लोग मांगलिक कार्यक्रमों व अन्य भक्ति कार्यक्रमों में उपयोग करते हैं। कुछ दिनों से गांव के ही कुछ दबंग लोग इस भूमि पर कब्जा करने की नीयत से यहां पर पूजन करने जाने वाले लोगों से मारपीट व अभद्रता करते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम व सांसद से इस देवस्थान को दबंगों के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन