{"_id":"ebda386cd102114155bd0c83c03f9ae0","slug":"republic-day-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-गण-मन से गूंजा आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-गण-मन से गूंजा आसमान
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 28 Jan 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। गणतंत्र दिवस समारोह जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। समाजसेवी संस्थाओं, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों, कार्यालयों, घरों व चौराहों पर लोेगों ने तिरंगा फहराया गया।
विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूलों व अन्य संस्थाओं में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
डीएम ने कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। शासन द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी और कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने को भी कहा।
विज्ञापन
एडीएम शिवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम देश के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीर सपूतों के त्याग और बलिदान के कारण ही आजाद भारत में सांस ले पा रहे हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरीलाल यादव, डिप्टी कलक्टर विजय शंकर दुबे, कृष्ण कुमार, वीरेंद्र कुमार, कुलदीप कटियार, निर्मल, जियाउल हसन, श्रीराम रावत आदि रहे।
वहीं पुलिस लाइन में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला जज एसके सिंह, एसपी एमपी सिंह, एएसपी रामकिशुन यादव, सीजेएम कुशल पाल, सिविल जज विजय कुमार सिंह, जुडीशियल मजिस्ट्रेट अजय विक्रम सिंह आदि रहे। इसके अलावा डीएम सौम्या अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक भगवती सिंह विशारद के अलावा अन्य सेनानियों को शाल व फूल माला भेंटकर सम्मानित किया।