फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on three including Pradhan in misuse of government money

सरकारी धन के दुरुपयोग में प्रधान सहित तीन पर रिपोर्ट

Fri, 22 Apr 2022 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Report on three including Pradhan in misuse of government money
अचलगंज। मनरेगा उपायुक्त की तहरीर पर पुलिस ने बदरका ग्राम प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम रवींद्र कुमार ने सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक का औचक निरीक्षण किया था। इसमें चार पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए थे। इनका डीएम ने वेतन रोक दिया था। इसके बाद डीएम मनरेगा कार्यों की प्रगति देखने बदरका ग्राम पंचायत पहुंचे थे। पता चला था कि कुमेदान तालाब का जीर्णोद्धार होना है। उसकी वर्क आईडी भी जारी हो चुकी थी लेकिन डीएम को मौके पर कोई कार्य होते नहीं मिला था। मौके पर एक भी श्रमिक नहीं था।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर लघु सिंचाई जेई दिलीप कुमार ने बदरका गांव में जाकर जांच की थी। इसमें 3.98 लाख के सापेक्ष मात्र 1.12 लाख का ही खर्च होना सामने आया था। डीएम ने इसे वित्तीय अनियमितता मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे। गुरुवार को मनरेगा उपायुक्त राजेश कुमार झा ने ग्राम प्रधान बदरका संजय यादव, सचिव नेहा विश्वकर्मा और तकनीकी सहायक पर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में नेहा विश्वकर्मा को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रसूलपुर माइनर की पटरी पर अवैध निर्माण की हुई जांच
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के धानीखेड़ा चौराहा के पास से निकली रसूलपुर माइनर की पटरी पर स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण करके कब्जा कर लिया था। गुरुवार को नहर विभाग के सहायक अभियंता संतोष वर्मा व जेई अरुण वर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सहायक अभियंता ने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। जो भी निर्देश मिलेंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed