फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Report on 67 including the deceased's father, uncle, brother in jamming

Unnao News: जाम लगाने में मृतक के पिता, चाचा, भाई सहित 67 पर रिपोर्ट

Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 09 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report on 67 including the deceased's father, uncle, brother in jamming
फॉलोअप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेहटा मुजावर। बेहटा मुजावर। दो दिन पहले डंपर की टक्कर से हुई भट्ठा श्रमिक की मौत की घटना में बुधवार को सडक़ पर शव रख जाम लगाने की घटना में दरोगा की तहरीर पर प्रधान प्रतिनिधि सहित सात नामित और 50 से 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। नामित आरोपियों में मृतक के पिता, चाचा और भाई भी शामिल हैं।
बता दें कि इसी घटना में जाम लगाने के बाद पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भगवंतपुर गोटपाली निवासी ईंट भट्ठा श्रमिक नेकराम (22) को सोमवार रात डंपर ने कुचल दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमर्टम होने के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मृतक के पिता खुशीलाल ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए शव संडीला-बांगरमऊ मार्ग के आरएस चौराहा के पास शव रखकर जाम लगा दिया था। जाम लगाने के बाद पुलिस ने नेकराम के साथ काम करने वाले भगवंतपुर गोटपाली गांव निवासी इरफान, मोनू और लल्लन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में दरोगा अंशुमान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित मृतक के पिता खुशीलाल, भाई सुनील, जयप्रकाश, अशोक, रितिक, अजीत सहित 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम और बलवा की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed