फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   repairing work started at hw

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर रेंगा ट्रैफिक

Tue, 11 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 11 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
repairing work started at hw
high way - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रायबरेली क्रासिंग पर बने ओवर ब्रिज के निर्माण में बरती गई अनियमितता से पुल में आए दिन दरारें आ रही हैं। करीब एक महीने पहले करीब एक मीटर चौड़ा ज्वाइंट टूट गया था जबकि इस बार अंड़र पास के ऊपर की स्लेप टूट गई है। जानकारी होने के बाद शनिवार को एनएचएआई ने मरम्मत शुरू कराई थी। इसके लिए पुल की स्लेप का करीब दो मीटर चौड़े हिस्से को तोड़ा जाएगा इसके बाद स्लेप डाली जाएगी। स्लेप को तोडने के लिए लखनऊ की ओर जाने वाली लेन को ब्लाक किया गया है। दोनो ओर का ट्रैफिक एक ही लेन से निकालने जाने से पूरे दिन वाहन रेंगते हुए निकले। कई बार कुछ देर के लिए जाम भी लगा हलांकि निर्माण करा रही पीएनसी कंपनी के कर्मचारियों की मुस्तैदी से वाहनों का चक्का जाम नहीं हो पाया। मरम्मत के काम में लगे निर्माण एजेंसी पीएनसी के कर्मचारियों ने बताया कि स्लेप के दरार वाले हिस्से को तोड़ा जाएगा और इसके बाद साइड वाल को तोड़कर पूरी स्लेब नए सिरे से ढाली जाएगी। उन्होने बताया कि मरम्मत के काम में करीब एक महीने का वक्त लग जाएगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पी रविशंकर ने बताया कि मरम्मत के काम को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए निर्माण एजेंसी को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रयास किया जाएगा कि मरम्मत का काम एक महीने से कम वक्त में पूरा कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed