फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   relifious function

धनुष यज्ञ में कलाकारों ने बांधा समां

Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 09 Apr 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
relifious function
धार्मिक आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

धनुष यज्ञ में दिखाया गया कि ऋषि विश्वामित्र के साथ भगवान राम व लक्ष्मण राजा जनक के दरबार में पहुंचते हैं। राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता के विवाह के लिए स्वयंवर का आयोजन करते हैं। उन्होंने एक शर्त रखी थी कि जो भी वीर शिवजी धनुष तोड़ेगा उसके साथ ही सीता का विवाह होगा। दरबार में एक से एक शूरवीर आते हैं, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं पाता है। यह देख जनक विलाप करते हुए कहते हैं  ‘तजहु आस निज-निज गृह जाऊ, लिखा न विधि वैदेही विवाहू’। ऋषि विश्वामित्र का आदेश पाकर भगवान राम के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाते वह टूट जाता है। इसके बाद सीता का विवाह राम के साथ हो जाता है। शिव धनुष टूटने की जानकारी होने पर भगवान परशुराम पहुंचते हैं जहां उनका लक्ष्मण से वार्तालाप होता है। राम की भूमिका में हमीरपुर के अवनीश पांडेय व लक्ष्मण की भूमिका में प्रदीप पांडेय ने सुंदर संवादों का प्रदर्शन किया। शशिभूषण त्रिपाठी ने वाणासुर व मयंक ने जनक का रोल किया। विश्वामित्र का अभिनय तेज नारायण शुक्ला कानपुर, रावण सत्य प्रकाश त्रिपाठी, परशुराम का अभिनय रमन शुक्ला ने किया। कार्यक्रम आयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह ने धनुषयज्ञ लीला का मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया। व्यास की भूमिका विनोद दीक्षित ने निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वक्षराज सिंह, प्रदीप शुक्ला, पूर्व प्रधान राजकिशोर सिंह, सुनील सिंह, राजू पंडित, पूती पंडित, गुड्डू सिंह, देवराज सिंह, सत्रुघभन सिंह, मुन्ना सिंह आदि रहे।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed