फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Registration of 2204 pregnant women took place in Matru Vandana Week

मातृ वंदना सप्ताह में 2204 गर्भवतियों का पंजीकरण

Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Registration of 2204 pregnant women took place in Matru Vandana Week
उन्नाव। 10 सितंबर तक चलाए गए मातृ वंदना सप्ताह के तहत 2204 गर्भवतियों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं की बेहतर देखभाल व उचित पोषण प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना चलाई जा रही है। इसमें तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं।
योजना के नोडल और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, बच्चों के नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व देखभाल के महत्व के बारे में भी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीएमएमवीवाई के जिला कार्यक्रम समन्वयक अवश शुक्ला ने बताया कि इस योजना में आवेदन करने के लिए आशा या एएनएम से मदद ली जा सकती है। घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। समस्या आने पर स्टेट हेल्पलाइन नंबर 104 पर भी कॉल की जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लों में कराई सफाई
नवाबगंज। नगर पंचायत के मोहल्ला पछियावं व उसके आसपास के क्षेत्रों में बुखार का प्रकोप होने की जानकारी पर जिला मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार टीम के साथ पहुंचे।
मलेरिया अधिकारी ने पछियांव, सेरसा मार्ग, आजाद नगर, दुर्गा मंदिर, बंगला, बाजार स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में सफाई कराकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया।

डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की और दवाइयां वितरित कीं। कुल 19 लोगों की मलेरिया किट से जांच की। बुखार से ग्रसित सात लोगों के ब्लड का सैंपल लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कंट्रोल रूम में भेजा गया। टीम में डॉ. रवि, प्रशांत दीक्षित, यूनिसेफ से मो. आसिफ आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed