फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Recovery will report on illegal loggers

मीटर लगाने में पैसे लेने वाले ठेकेदार पर होगी एफआईआर

Sat, 28 Mar 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 28 Mar 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Recovery will report on illegal loggers

उन्नाव। घरों, फैक्ट्रियों या दुकानों में मीटर लगाने के एवज में पैसे लेने वाले ठेकेदार के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत ने अवर अभियंताओं को आदेश दिया है कि क्षेत्र में लगाए गए मीटरों की जांच करें। उपभोक्ताओं से इस बात की पुष्टि करें कि मीटर लगाने वाले ने पैसे लिए हैं या निशुल्क मीटर लगाए हैं।

विज्ञापन


जिले में ग्रामीण और शहरी इलाकों में घरों, फैक्ट्रियों या दुकानों में मीटर लगाने और सीलिंग सर्टिफिकेट देने के नाम पर ठेकेदार उपभोक्ताओं से जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। अमर उजाला ने अपने 28 मार्च के अंक में इसका खुलासा किया। खबर में बताया गया कि किस तरह से मीटर लगाने और सीलिंग सर्टिफिकेट देने पहुंचने वाले लोग (ठेकेदार) विभागीय फीस बताकर 500 रुपए तक वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि नियमता: मीटर लगाने और सीलिंग सर्टिफिकेट के लिए किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जा सकता है। विभाग उपभोक्ताओं को यह नि:शुल्क उपलब्ध कराता है। शनिवार को खबर छपने के बाद अधिशाषी अभियंता प्रथम रामबुझारत ने इसे गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीटर लगाने और सीलिंग सर्टिफिकेट देने के नाम पर पैसे लेना गलत है। एक्सईएन ने सभी अवर अभियंताओं को निर्देश जारी किए कि क्षेत्र के कुछ बिजली उपभोक्ताओं के यहां रैंडम जाकर जांच पड़ताल करें कि मीटर लगाने वाले ने क्या किसी प्रकार की धनराशि ली है।


यदि उपभोक्ता इसकी पुष्टि करता है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। एक्सईएन ने उपभोक्ताओं से कहा है कि यदि ठेकेदार मीटर लगाने और सीलिंग सर्टिफिकेट के लिए किसी प्रकार के पैसे की मांग करता है तो इसकी शिकायत संबंधित जेई, एसडीओ या फिर उनसे कर सकते हैं। जो भी ठेकेदार पैसा लेगा उसको सीधे जेल भिजवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed