फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Rain submerged the city , the island became the settlements

बारिश से शहर जलमग्न, टापू बनीं बस्तियां

Sun, 12 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 12 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rain submerged the city , the island became the settlements

दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
हो गया। क्या गलियां, क्या चौराहे और क्या हाईवे सभी जलमग्न हो गए। कई बस्तियां टापू बन गईं। रास्तों पर एक से डेढ़ फिट तक पानी भरा रहा। यह हाल तब है, जबकि शहर को जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने को पिछले माह नगर पालिका ने 31 लाख रुपये खर्च कर शहर के छह नालों की सफाई करवाई थी।

शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर दिनभर होती रही। रात में भी बारिश जारी रही। शनिवार सुबह बारिश शहर के लोगों के लिए आफत लेकर आई।

शहर में चारों ओर जलभराव की स्थिति बनी रही। शहर की गलियां और चौराहे जलमग्न हो गए थे। बारिश का पानी नालों से उफनाकर रोड पर आ गया। घरों के बाहर तक नालों का गंदा पानी भर गया। मजबूरन महिलाओं और बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा।

आश्चर्य की बात तो यह है इस समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका ने 31 लाख खर्च कर शहर के मुख्य छह नालों की सफाई करवाई थी।

सफाई कार्य को छह ठेकेदारों ने करीब पंद्रह दिनों तक करवाया। इसके बाद पालिका अधिकारियों ने मान लिया कि अब पूरे शहर को जलभराव से निजात मिल जाएगी। मात्र 10 से 12 घंटे की बारिश ने ही पालिका के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी।

शहर की गलियां और चौराहे पूरी तरह से जलमग्न हो गए। यहां तक जलनिकासी न होने से हाइवे तक में पानी भर गया। इससे यहां पर आने जाने वाले वाहन सवारों को भीषण कठिनाई का सामना करना पड़ा। कुछ बस्तियां तो टापू बन गईं।

नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि नाला सफाई तो मानकों के अनुसार करवाई गई थी। बारिश अधिक होने से जलभराव हुआ होगा। यदि नालों से पानी निकल नहीं पा रहा है तो इनकी दोबारा सफाई करवाई जाएगी।

सफीपुर, बांगरमऊ, हसनगंज, पुरवा, बीघापुर, भगवंतनगर, असोहा, औरास समेत कई क्षेत्रों में बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed