फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   raghul gandhi

राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

Fri, 23 Sep 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 23 Sep 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
raghul gandhi
rahul on roadshow - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

 उन्नाव। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को यहां किसानों से सीधा संवाद किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों के रहनुमा हैं। मोदी सरकार ने 1.10 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है, लेकिन सिर्फ 12 उद्योगपतियों का। कर्जा तो माफ किया ही, उन्हें देश से भगाया भी। किसानों का कर्जा माफ होता और उनके  लिए योजनाएं आतीं तो देश में खुशहाली आती। लोगों से सवाल दागा, क्या इसकी जानकारी मोदी जी ने दी? लोगों के ना में जवाब देने पर कहा, कांग्रेस जब सत्ता में थी तब किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया था। उसकी जानकारी सार्वजनिक की गई थी।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने रोड शो के दौरान शहर में दो स्थानों पर जनसभा की। बड़ा चौराहे पर भीड़ में शामिल युवक सचिन मिश्रा से उन्होंने पहले उसका नाम पूछा और बाद में कार्य की जानकारी ली। खुद को छात्र बताने पर पूछा, क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आए? न में जवाब मिलने पर कहा कि मोदी जी ने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि विदेशों से कालाधन लाकर हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये पहुंचाएंगे। दो साल बीतने के बाद भी किसी को क्या फूटी कौड़ी मिली, मोदी जी से यह सवाल पूछा जाना चाहिए। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने केंद्र की नीतियों को किसान विरोधी बताया। कहा कि किसानों को फायदा पहुंचाने के बजाय मोदी सरकार उद्योगपतियों के हित के लिए काम कर रही है। बाईपास तिराहे पहुंचने पर भी राहुल ने लोगों से यही सवाल पूछा। लोगों के बीच में खड़े कांग्रेसी कमल तिवारी से पूछा कि क्या उनके खाते में 15 लाख आए। कांग्रेसी के नाम बताने पर कहा कि कमल को तो पहले पैसा मिलना चाहिए।
विज्ञापन


रेल की जगह करें किसान बजट
मोदी सरकार के रेल व आम बजट को एक में मर्ज करने पर राहुल गांधी ने कहा कि रेल बजट बंद करने के पीछे की मंशा उसका पैसा उद्योगपतियों को देने की है। कहा, रेल बजट बंद कर दो, लेकिन उसकी जगह किसान बजट करो। किसानों को मालूम होना चाहिए कि उन्हें अगले साल कितना बजट मिल रहा है। सवाल पूछा कि मोदी जी किसानों के लिए क्या कर रहे हैं। किसानों का मोदी पर से भरोसा टूट रहा है। कहा कि आप (मोदीजी) मुझसे गुस्सा मत होइए। किसानों के लिए काम करिए। इसका फायदा आपको ही होगा। राहुल गांधी ने मोदी जी से किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘स्वागत तो मोदी कराते हैं हम तो आप के बीच ही रहते हैं’
 शुक्लागंज। किसान यात्रा लेकर निकले राहुल गांधी का काफि ला उन्नाव के रास्ते गंगाघाट सीमा के जाजमऊ चुंगी पर पहुंचा। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार न किसानों की हुई, न युवाओं की। चुंगी से लेकर सहजनी तिराहे के बीच चार जगह कांग्रेस उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। सुबह करीब 11.20 बजे राहुल का काफिला जैसे जाजमऊ चुंगी के पास पहुंचा, स्वागत के लिए खड़े कांग्रेसियों ने राहुल को फूल-मालाओं से लाद दिया। यहां से निकलने के बाद हाइवे के बदरका चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत करना चाहा, लेकिन राहुल यह कहकर आगे बढ़ गए कि, ‘स्वागत तो मोदी कराते हैं हम तो सदैव आप के बीच ही रहे हैं’। यहां से राहुल का काफिला आजाद मार्ग होकर मरहला चौराहे पर पहुंचा। सहजनी तिराहे पर राहुल ने बस के अंदर से ही हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार किया और उन्नाव की ओर रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed