{"_id":"5e99fa9b8ebc3e774b5e39aa","slug":"quarantine-given-to-7-people-who-returned-from-other-cities-unnao-news-knp5557411170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे शहरों से लौटे 7 लोगों को कराया गया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे शहरों से लौटे 7 लोगों को कराया गया क्वारंटीन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद में बने क्वारंटीन सेंटर में मौजूद दूसरे शहर से आए लोग।
- फोटो : UNNAO
गंजमुरादाबाद। तेलंगाना राज्य के शहर हैदराबाद से चले 6 युवकों ने पैदल व रास्ते में मिलने वाली गाड़ियों का सहारा लेकर 1200 किमी का सफर 8 दिन में तय कर गांव पहुंचे। स्वास्थ्य टीम ने सभी को गांव के बाहर प्राथमिक स्कूल में क्वारंटीन किया है।
कुशराजपुर गांव निवासी बाबू, अनिल, लक्ष्मण, पंकज, नितीश और रामशरण दिसंबर महीने में तेलंगाना के शहर हैदराबाद गए थे। वहां बाबू राजगीरी कर रहा था, अन्य पांच लोग आइसक्रीम बेच रहे थे। कोरोना वायरस के संक्रमण से लॉकडाउन हो गया। इससे कमाई बंद हो गई। 9 अप्रैल को तेलंगाना से घर के लिए पैदल निकले। 400 किलोमीटर वाहन से चले। फिर 800 किलोमीटर पैदल चलकर शुक्रवार सुबह घर पहुंचे। स्वास्थ्य टीम में डॉ. इंतियाज, फार्मासिस्ट रवीश कुमार, वार्ड ब्वाय कुलदीप सिंह और एएनएम सरोजनी देवी ने जांच कर गांव के बाहर स्कूल में क्वारंटीन किया। क्वारंटीन सेंटर पहुंच कर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
वहीं, सफीपुर क्षेत्र के देवगनमऊ में गुरुवार शाम चंडीगढ़ में रहने वाले हनीफ अपनी पत्नी सितारा व बच्चे साहिल, अरमान, शहजादी के साथ गांव पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घर नहीं जाने दिया। सूचना पर एसडीएम राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और सभी को 14 दिन के लिए गांव के बाहर क्वारंटीन कर दिया। बीडीओ पंकज गौतम ने भी उनका हालचाल लिया। हनीफ ने बताया कि काफी दूर तक वाहनों का सहारा लिया और पैदल चलकर घर पहुंचे।