फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Puffed up in the treatment of patients

मरीजों के इलाज में खिलवाड़

Sun, 20 May 2018 11:11 PM IST
unnao
unnao Updated Sun, 20 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Puffed up in the treatment of patients
महिला मरीज के हाथ में पट्टी के सहारे लगाया गया वीगो। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डायरिया व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के हाथ में वीगो लगाने के लिए टेप के स्थान पर पट्टी बांधी जा रही है। हाथ से वीगो न निकले इसके लिए तीमारदार कई घंटे तक मरीज का हाथ पकड़कर बैठे रहते हैं। इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ का कहना है कि वह हर रोज दस टेप का आर्डर भेजते हैं, स्टोर से दो से अधिक टेप नहीं मिल पा रहे। शनिवार रात टेप के स्थान पर हाथ में पट्टी बांधने पर एक मरीज ने हंगामा भी किया।
जिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही मरीजों के लिए मुसीबतें खड़ी कर रही है। अस्पताल में मरीजों को न दवाएं मिल पा रहीं और न ही बेड। मरीजों की संख्या बढ़ने पर एक बेड पर दो- दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। अब मरीजों के हाथों में वीगो लगाने के लिए टेप नहीं रही। शनिवार रात शहर के शांती नगर में रहने वाले अरविंद (21) को डायरिया से पीड़ित होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्टाफ नर्स ने वीगो लगाने के बाद टेप के स्थान पर पट्टी बांधी तो अरविंद ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल के स्टाफ ने मरीज को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सीएमएस डा. एसपी चौधरी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह इमरजेंसी वार्ड में पर्याप्त मात्रा में टेप उपलब्ध कराएंगे।
इनसेट
अस्पताल में भर्ती हुए डायरिया पीड़ित 9 बच्चे
जिला अस्पताल में शनिवार रात डायरिया से पीड़ित 9 बच्चों को भर्ती कराया गया। इसके अलावा रविवार दोपहर हीट स्ट्रोक का शिकार हुए एक युवक को भी अस्पताल में लाया गया। डाक्टरों के अनुसार भीषण गर्मी में बच्चों के शरीर में पानी की कमी व खान पान में लापरवाही से वह डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed