फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   protest on teen ager death, rape and murder report

किशोरी की मौत पर हंगामा, दो पर हत्या व दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest on teen ager death, rape and murder report
उन्नाव। शहर के एक मोहल्ले में शुक्रवार को किशोरी का शव लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया। मृतका के परिजनों ने शनिवार को पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म व मां की मदद से मारपीट कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी का शव घर में फंदे से लटका मिला था। पिता ने बताया कि नौ जून की दोपहर वह दही बेचकर आया तो पड़ोसी मन्नू खां उसके घर के पास दिखा। आरोप लगाया कि मन्नू ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। उसने मन्नू को भागते हुए देख लिया था। उसने बेटी से सच जाना तो आरोपी की मां कल्लो को उलाहना दी। इस पर कल्लो ने बेटी को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

10 जून को उसकी गैर मौजूदगी में मन्नू मां कल्लो के साथ उसके घर में घुस गया और बेटी को बेरहमी से पीटने के बाद फंदे से लटका दिया। जांच करने पहुंची पुलिस ने मामला आत्महत्या का बता उससे अंगूठा लगवा लिया। जिस पर उसने हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी को जानकारी दी। विमल ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार सुबह परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सदर कोतवाल ओपी राय मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर पिता से तहरीर ली। पड़ोसी मन्नू व उसकी मां पर हत्या, दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed