{"_id":"5af9dba54f1c1b1b5e8b483f","slug":"property-broker-murdered-slander-face-crook","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी ब्रोकर की गला रेतकर हत्या, चेहरा कूचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी ब्रोकर की गला रेतकर हत्या, चेहरा कूचा
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
Updated Tue, 15 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
जांच करते कोतवाल अरुण द्विवेदी व डाग स्क्वाड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदनखेड़ा निवासी प्रापर्टी ब्रोकर युवक की रविवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक का चेहरा भी कूच दिया। सोमवार सुबह सात बजे युवक का शव घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में मिला। युवक रविवार रात 8 बजे घर से खाना खाने के बाद मोहल्ले के एक युवक के साथ निकला था। पुलिस ने साथ गए युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गदनखेड़ा निवासी भूरे (45) पुत्र स्वर्गीय श्यामसुुंदर लोध बटाई पर खेती करने के साथ ही हाईवे और आसपास क्षेत्र में जमीनों का सौदा तय कराता था। रविवार देर रात आठ बजे खाना खाने के बाद वह गांव के ही पूती नाम के युवक के साथ निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। भूरे के भाई कल्लू के मुताबिक, भूरे कभी-कभी देर रात या सुबह घर लौटता था, जिससे रात में उसकी खोजबीन नहीं की गई। सोमवार सुबह सात बजे भूरे का शव मोहल्ले से पांच सौ मीटर दूर एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। लोगों ने सूचना भूरे के छोटे भाई कल्लू को दी। घर वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
गदनखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव पहुंचे और जांच की। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, पर कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने भूरे के छोटे भाई कल्लू की तहरीर पर पूती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूती पेशे से मजदूर है और वह ट्रकों से गिट्टी-मौरंग उतारने का काम करता है। कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि पूती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि कई अहम सुराग मिले हैं, उन पर तफ्तीश चल रही है। बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस को अवैध संबंधों में हत्या का शक
भूरे की हत्या के पीछे पुलिस अवैध संबंध को वजह मान रही है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने बताया कि रात को भूरे अपने साथी पूती के साथ घटना स्थल के पास ही देखा गया था। वहां एक महिला पहले से मौजूद थी। तीनों काफी देर तक आपस में बातचीत भी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक यहां तीनों में विवाद की भी बात बताई जा रही है। पूती को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसकी निशानदेही पर महिला की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने महिला के मिलते ही घटना का खुलासा होने की बात कह रही है।
सिर व चेहरे पर पांच गहरी चोटें
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भूरे की हत्या किसी तेज धारदार हथियार से गर्दन पर वार करके की गई है। उसके सिर व चेहरे पर पांच गहरी चोटे हैं। एक दाहिनी आंख और सिर में एक-एक गहरा जख्म है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत से शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।
अविवाहित था भूरे
मृतक भूरे के छोटे भाई कल्लू ने बताया कि बड़े भाई ने शादी नहीं की थी। वह अक्सर देर से घर आता था। इसलिए रविवार रात को भी तलाश नहीं की। रविवार को भी वह घर से खाना खाने के बाद निकला था। सुबह उसकी हत्या होने का पता चला। भाई कल्लू के मुताबिक उसने कभी किसी से रंजिश होने की बात भी घर में नहीं बताई थी।
डेढ़ साल पहले बेच दी थी जमीन
पिता श्यामसुंदर लोध ने दो विवाह किए थे। इसमें पहली पत्नी से दो बेटे व एक बेटी है। जबकि दूसरी पत्नी से दो बच्चे हैं। दोनों पत्नियों की मौत हो चुकी है। उनके बच्चे एक ही मकान में रहते हैं। कल्लू के मुताबिक पांच भाई-बहनों में डेढ़ बीघा जमीन थी। जिसे करीब डेढ़ साल पहले बेच दी थी। घर-पविार में जमीन का कोई विवाद ही नहीं है।
........................