फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Private hospitals will have to give daily information of patients

Unnao News: निजी अस्पतालों को रोज देनी होगी मरीजों की जानकारी

Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals will have to give daily information of patients
हरदोई। निजी अस्पतालों को अब रोजाना मरीजों की जानकारी आयुष्मान भारत डिजिटल योजना के तहत आभा एप पर देनी होगी। सरकारी अस्पतालों में यह व्यवस्था चल रही है। नियमानुसार जो अस्पताल ब्योरा रोज ऑनलाइन नहीं करेंगे, उन पर स्वास्थ्य विभाग ताला डाल देगा।
विज्ञापन

आभा एप पर ऑनलाइन प्रक्रिया जल्द शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईएमए को एक पत्र लिखा गया है। इसमें साफ कहा गया है कि मई तक जो अस्पताल यह व्यवस्था नहीं लागू करते हैं, उनके खिलाफ ताला बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके तिवारी का कहना है कि अभी यह व्यवस्था सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में चल रही है। आने वाले दिनों में इसे निजी अस्पतालों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में इस समय करीब 300 से अधिक निजी अस्पताल चल रहे हैं। इसके तहत सभी निजी अस्पतालों को अपना पंजीकरण, डॉक्टरों का विवरण, अपनी लोकेशन, मोबाइल नंबर सहित कई जानकारियां ऑनलाइन करनी होंगी। निर्धारित समय में जो अस्पताल संचालक जानकारी ऑनलाइन नहीं करेंगे, उनके संचालन में संकट खड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed