फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   prepration of new year celebration

नव वर्ष के इस्तकबाल को हम तैयार

Wed, 31 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 31 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
prepration of new year celebration

उन्नाव। नए साल की अगवानी के लिए शहर पूरी तरह से तैयार हो गया है। नवाबगंज पक्षी विहार समेत कुछ बड़े होटलों में नव वर्ष के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, बाजारों में ग्रीटिंग कार्ड्स की नई रेंज आ गई है। विश्वेश्वर दयाल मार्केट में दुकानें गिफ्ट से सज गई हैं। वहीं, शहरी लोगों ने भी अपने स्तर से नए साल के सेलीब्रेशन के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2015 के आगमन को लेकर नवाबगंज पक्षी विहार प्रशासन ने खास तैयारियां की हैं। पूरे परिसर को लाइट से सजाया जा रहा है। पर्यटकों को लुभाने के लिए खाने में कई नई वैराइटियां तैयार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पक्षी विहार स्थित झील में आए प्रवासी पक्षियों का पर्यटक नजदीक से नजारा ले सकेंगे। इसके अलावा हाइवे पर खुले कुछ ढाबों में भी खाने की नई डिसेज तैयार कराई जा रही हैं। वहीं, शहर की बेकरियों में भी नए साल के लिए नए तरह के केक बनाए जा रहे हैं।

कुछ बेकरी संचालकों ने बताया कि लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है। बुधवार को इन्हें डिलीवरी दी जाएगी। वहीं, शहर के कुछ रेस्टोरेंट में खानपान की अलग व्यवस्था की जा रही है। परिवार समेत आने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

ग्रीटिंग व गिफ्टों से सजी दुकानें
नए साल के लिए दुकानों में ग्रीटिंग व गिफ्टों की नई रेंज आ गई है। वैसे मोबाइल के जमाने में लोग अब ग्रीटिंग की खरीदारी कम करते हैं। इसको देखते हुए नए तरह के ग्रीटिंग कार्ड्स बाजार में उपलब्ध हैं। इनकी रेंज 40 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। वहीं गिफ्ट में टैडी बियर से लेकर छोटे आइटम भी मौजूद हैं।

विश्वेश्वर दयाल मार्केट स्थित हीरा गिफ्ट सेंटर के संचालक योगेंद्र कुमार निगम ने बताया कि गिफ्ट में लोग टैडी बियर को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, एक अन्य उर्वशी गिफ्ट सेंटर के प्रोपराइटर डब्बू ने बताया कि लविंग ग्रीटिंग कार्ड्स की डिमांड खूब हो रही है। खासकर युवा वर्ग इस कार्ड्स को खासा पसंद कर रहा है।

बताया कि लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है कि लोग ग्रीटिंग कार्ड्स को खरीद रहे हैं। वरना मोबाइल के इस युग में लोग इसे भूलने लगे थे।

फूल बाजार भी तैयार
नए साल में लोग फूलों को भी खूब पसंद करते हैं। इसको देखते हुए फूल व्यवसाइयों ने भी फूलों का स्टॉक कर लिया है। गुलाब की मांग ज्यादा होती है इसको देखते हुए टाटा गुलाब, जलवेरा, ग्लैडियस, बुके व बास्केट बिक्री के लिए बाजार में उपलब्ध हैं।


सुपर गुलाब की कीमत जहां 10 रुपये है वहीं टाटा गुलाब 20 रुपये प्रति पीस की रेट से बेचा जाएगा। बुके का न्यूनतम मूल्य 100 रुपये है। बास्केट की कीमत लगभग 200 रुपये के आसपास है।

बधाई देने को खूब बिके गिफ्ट और ग्रीटिंग
शुक्लागंज। नगर की प्रमुख बाजारों में गिफ्ट और ग्रीटिंग की दुकानों में खासी भीड़ रही। नगर के मिश्रा कालोनी, पोनीरोड, राजधानी मार्ग, बिंदानगर, अंबिकापुरम, कंचन नगर ए व बी सहित अन्य कई क्षेत्रों में गिफ्ट व ग्रीटिंग कार्नरों में लोग खरीददारी करते रहे। इस बार मार्केट इलेक्ट्रानिक्स ग्रीटिंग टैडीबियर गिफ्ट की बिक्री जोरों पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed