फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Power outages in the city, 278 faults in 21 hours

Unnao News: शहर में बिजली की आंख मिचौली, 21 घंटे में हुए 278 फॉल्ट

Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Power outages in the city, 278 faults in 21 hours
फोटो-17-कब्बा खेड़ा बिजली उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने के लिए लगाया कूलर। संवाद
उन्नाव। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। शनिवार रात नौ बजे से रविवार शाम छह बजे तक 21 घंटों में ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 278 फॉल्ट हुए। लोग बिजली निगम के टोल फ्री नंबर और अधिकारियों को फोन मिलाते रहे लेकिन वह रिसीव नहीं हुए। परेशान लोग रात भर छतों पर टहलते रहे।
विज्ञापन

एक तरफ भीषण गर्मी और दूसरी ओर बिजली की हर 30 से 40 मिनट में आपूर्ति बंद होने से लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। यही हाल ग्रामीण क्षेत्रों का भी रहा। शासन की ओर से शहरी क्षेत्र को 24, कस्बों को 22 और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के आदेश हैं, लेकिन शहर में ही इस आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। निर्बाध आपूर्ति में कहीं जर्जर तार तो कहीं ओवरलोड ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे हैं। बीते दो दिन में शहर के दोनों वितरण खंड क्षेत्र में छोटे-बड़े 19 ट्रांसफार्मर खराब हुए। कुछ मरम्मत के बाद काम कर गए तो कुछ पूरी तरह बेकार हो गए। शहर की हालत यह है कि रीवैंप योजना में करोड़ों खर्च होने के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। शहर के मोतीनगर में रात आठ बजे से आपूर्ति ठप हो गई। बताया गया कि पीतांबर नगर में तार टूटने से आपूर्ति बंद है। रात दस बजे बिजली आई लेकिन इसके बाद हर आधे घंटे में आवाजाही जारी रही। सिविल लाइंस में पुलिस लाइन गेट के पास शुक्रवार रात ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते दो घंटे बिजली गुल रही। शनिवार रात 11 बजे यहीं गेट के पास एबीसी लाइन अचानक जलने लगी। तार बदलकर सुबह तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन कुछ स्थानों पर लो वोल्टेज से परेशानी हुई। यही हाल मोहल्ला रामपुरी, बंदूहार, कल्याणी देवी, प्रयागनारायाण खेड़ा, पीतांबर नगर, एबी नगर, आदर्श नगर, हिरन नगर सहित लगभग पूरे क्षेत्र का रहा।
विज्ञापन

--
बिजली निगम के एक्सईएन की सफाई
अत्यधिक गर्मी होने से बिजली की खपत डेढ़ गुना तक बढ़ी है। उपभोक्ताओं के घरों में लगे निजी सोलर पैनल से दिन में तो बहुत समस्या नहीं होती लेकिन रात होते ही बिजली ट्रांसफार्मर और लाइनें ओवर लोड हो जाती हैं। बिजली उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर भी लगाने पड़े हैं। फॉल्ट ठीक करने के बाद जैसे ही सप्लाई शुरू होती है ओवर लोड होने के कारण फिर कहीं न कहीं फॉल्ट हो जाता है। प्रत्येक फीडर वार टीमें लगाई गईं हैं, जो फॉल्टों की मरम्मत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु गौतम, एक्सईएन विद्युत वितरण खंड प्रथम
--

सदर विधायक बिजली निगम को दिया सुधार का अल्टीमेटम
शहर। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिले में खराब बिजली व्यवस्था पर बिजली निगम को सात दिन में सुधार की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विधायक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर प्रशासन और बिजली अफसरों को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश का पालन नहीं हो रहा है। 43 डिग्री से अधिक तापमान में जनता परेशान है, जिससे मरीजों, छात्रों और व्यापारियों का काम प्रभावित हो रहा है। फॉल्ट और मरम्मत के नाम पर हर आधे घंटे में बिजली कटौती आम बात है। ओवरलोड ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है, और हेल्पलाइन नंबर 1912 भी काम नहीं करता। पंकज गुप्ता ने अफसरों से एसी कमरों से निकलकर धरातल पर काम देखने को कहा। उन्होंने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग 40 फीसदी बढ़ी है, लेकिन पुरानी लाइनों के कारण आठ से दस घंटे कटौती में चले जाते हैं।

--



--



बिजली निगम का उपभोक्ता शिविर कल

बिजली निगम ने मंगलवार को उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर आयोजित करने की सूचना दी। एक्सईएन हिमांशु गौतम ने बताया कि विद्युत वितरण खंड प्रथम कार्यालय के पास स्थित वृद्धाश्रम परिसर में सदर विधायक की अध्यक्षता में उपभोक्ता शिविर का आयोजन किया जाएगा। बताया कि मंगलवार को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस शिविर में बिजली निगम के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उपभोक्ताओं की बिजली बिल, स्मार्ट मीटर, कटौती, बिजली पोल, ट्रांसफार्मर सहित बिजली से संबंधित सभी तरह की समस्याओं की सुनवाई और उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed