फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Polls open in the mills of DM development plans

डीएम की चौपाल में विकास योजनाओं की पोल खुली

Thu, 14 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव।
ब्यूरो/ अमर उजाला, उन्नाव। Updated Thu, 14 Jan 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Polls open in the mills of DM development plans

विज्ञापन
वर्ष 2014-15 में समग्र लोहिया ग्राम विकास योजना में चयनित सिकंदपुर करन ब्लाक की मालमऊ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मालमऊ को छोड़कर उसके चारों मजरो में बिजली नहीं है। एक्सईएन ने 29 फरवरी के अंत तक राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से विद्युतीकरण कराए जाने की बात कही।

 ग्रामीणों ने कटरी को मुख्य मार्ग से जोडेे़  जाने की मांग की। इस पर अवर अभियंता ने बताया की मजरा की आबादी केवल 190 है इसलिए फिलहाल पक्की सड़क नहीं बन सकती। समीक्षा के दौरान 11 इंदिरा आवासों में 5 अपूर्ण होने पर इनमें शौचालय निर्माण न होने पर उन्होंने बीडीओ धर्मेंद्र श्रीवास्तव को फटकार लगाई।
विज्ञापन


एसडीएम जसजीत कौर नें कृषि एवं मछली पालन के पट्टों के कब्जों की लाभार्थियों से पड़ताल कर हकीकत जानी। कृषि अधिकारी ने भूमि के मृदा परीक्षण की बात बताई लेकिन डीएम के मांगने पर भी कोई किसान परीक्षण कार्ड नहीं दिखा पाया। चौपाल के दौरान वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान पर ग्रामीणों के आधार कार्ड की रसीद अपने पास रखे होने की शिकायत की। करीब एक बजे गांव पहुंची डीएम व अन्य अधिकारी दोपहर 3.30 बजे वापस लौटे। इस दौरान सभी विकास व जनकल्याण की योजनाओं से सबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed