फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

सपा की कथनी और करनी में अंतर

Mon, 27 Sep 2021 06:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 06:35 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। प्रदेश के सभी जिलों के भ्रमण पर निकली समाजवादी पार्टी की किसान, नौजवान पटेल यात्रा सोमवार को उन्नाव पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम के नेतृत्व में आई यात्रा का जिले में कई जगह स्वागत किया गया। शहर के एक रिसॉर्ट में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों व नौजवानों को भाजपा सरकार की खामियां गिनाते हुए सपा सरकार में ही रोजगार मिलने और विकास होने की बात कही। कहा कि 2022 में प्रदेश में सपा फिर सरकार बनाएगी। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने किसानों व नौजवानों से बड़े-बड़े वादे किए थे। किसानों की आय दो गुना करने व नवजवानों को रोजगार देने की बात कही गई थी। प्रदेश सरकार के 5 साल और केंद्र सरकार के 7 साल बीतने वाले हैं और युवा रोजगार के लिए आज भी भटक रहा है। किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य नहीं मिल पाया। एक साल से किसान दिल्ली सीमा पर आंदोलन कर रहे हैं। क्रय केंद्रों की स्थिति यह रही कि 94 फीसदी किसानों का गेहूं व 92 फीसदी किसानों का धान क्रय केंद्रों में नहीं लिया गया। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। एक शिक्षक पर कई कामों की जिम्मेदारी होने से वह पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाता। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि सिर्फ रैली व कार्यक्रमों में भीड़ बढ़ाने से काम नहीं चलेगा। आरएसएस के लोग गांव-गांव फैले हैं। इसलिए सपा कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर सपा की उपलब्धियां और नीतियां गिनाएं। तभी प्रदेश में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, बाबूलाल कुरील, रामकुमार यादव, पूर्व डीआईजी हरीश कुमार, पूर्व जिला महासचिव राजेश यादव, राजेश मिश्रा, प्रभा यादव, गोविंद यादव, डिंपल यादव, साबिया उमर व राघवेंद्र सिंह, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव, अभिनव यादव ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव मंच से बार-बार कुछ गिने चुने नेताओं व कार्यकर्ताओं के नाम लेते रहे। इस दौरान मंच पर मौजूद कई नेताओं व कार्यकर्ताओं में चकचक शुरू हो गई। संबोधन के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष से साफ कहा कि नामों पर अधिक जोर देने के बजाए कार्यकर्ताओं की एकजुट करने पर जोर दें तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed