फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

साक्षी बोले, योगी ने प्रदेश में गुंडागर्दी कर दी खत्म

Fri, 06 Aug 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
political
सोहरामऊ पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण करते सांसद व यूपीसीएलडीएफ के चेयरमैन। संवाद - फोटो : UNNAO
बांगरमऊ/नवाबगंज। सांसद साक्षी महाराज ने बांगरमऊ और सोहरामऊ में पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश एवं प्रदेश में राम राज्य कायम है। भ्रष्टाचार व अराजकता समाप्त हो गई है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बड़े-बड़े माफियाओं को जेल में डाल कर प्रदेश में गुंडागर्दी खत्म कर दी है।
विज्ञापन

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाकर ऐतिहासिक एवं साहसिक कार्य किया है। जिस कश्मीर में तिरंगा लगाना एक समस्या थी आज उसी कश्मीर में हर सरकारी भवन पर तिरंगा लहरा रहा है। एनआरसी, सीएए व तीन तलाक के कानून बनाकर सामाजिक न्याय दिलाया गया है। सांसद ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जनपद में 500 किलोमीटर सड़कें बनवाई गई हैं। 12 पशु चिकित्सालय बनवाए गए हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। यहां पर वीरेंद्र कुमार तिवारी, विधायक श्रीकांत कटियार, नीरज गुप्ता, राजीव कुमार डब्बू, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण निषाद, रईस खां पप्पू, राकेश गुप्ता, चेयरमैन इजहार खां गुड्डू, रामनरेश कुशवाहा, ब्लाक प्रमुख मनोज निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सोहरामऊ में नवनिर्मित पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण सांसद साक्षी महाराज व राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। सांसद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी क्षेत्रों में विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस दौरान मोहान विधायक बृजेश रावत, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र द्विवेदी, जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, पशु चिकित्साधिकारी धनेश गुप्ता के साथ ही क्षेत्राधिकारी हसनगंज आरके शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक सोहरामऊ अखिलेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed