फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

हर कोई जानने को बेताब, किसके सिर बंधेगा ताज

Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान होगा। सभी लोगों के बीच परिणाम को लेकर उत्सुकता है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना और फिर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में जिला पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 51 है। सदस्यों के बीच से ही अध्यक्ष का चुनाव आज होना है। अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए भाजपा अधिकृत प्रत्याशी शकुन सिंह और बगावत करके नामांकन कराने वाले अरुण सिंह आमने-सामने हैं। कलक्ट्रेट में डीएम न्यायालय कक्ष तीन में वोटिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। मतदान और मतगणना की तैयारियों को लेकर डीएम रवींद्र कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। जिला पंचायत सदस्य ही मतदान स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

सपा छोड़ने के बाद मालती रावत ने अध्यक्ष पद का चुनाव भी न लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि इसके बाद भी निर्वाचन आयोग के मतदाता प्रारूप में नाम दर्ज है। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि नामांकन वापसी के दौरान जो उम्मीदवार पर्चे वापस लेते हैं उनकी ही गिनती आयोग द्वारा की जाती है। पर्चा वापसी का समय निकल जाने के बाद जितने उम्मीदवार मैदान में बचते हैं उसे ही अधिकृत प्रत्याशी माना जाता है। भले ही बाद में उनमें से कोई एक दूसरे का समर्थन कर दे या चुनाव न लड़ने की घोषणा करें। इसलिए आयोग की अंतिम सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मटकी की भी व्यवस्था की है। जानकारों के अनुसार दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला टाई होता है तो लॉटरी का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने एहतियात के रूप में मटकी की भी व्यवस्था कर ली है। पिछले चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले थे। इसके बाद लाटरी के जरिए परिणाम जारी किए गए थे।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के कारण शनिवार को कलक्ट्रेट में पब्लिक की नो एंट्री रहेगी। कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था की कमान एएसपी को सौंपी गई है। कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर लगी बैरिकेडिंग पर एक उपनिरीक्षक के साथ चार-चार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed