फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

अखिलेश के जन्मदिन पर बांटी राशन किट

Fri, 02 Jul 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपाइयों ने जरूरतमंदों को राशन किट बांटी। सपा दफ्तर में केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

सिविल लाइन पार्टी कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। सुरेश पाल, वीरेंद्र शुक्ला, अभिनव कुमार मौजूद रहे। डीएसएन कालेज रोड पर उन्नाव नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत कटियार की अगुवाई में जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की गई। किट में सरसों का तेल, आलू, प्याज, आटा व दाल थी। इस दौरान सपा नेता सोनी सिंह परिहार, सत्येंद्र पटेल, रमन कुमार मौजूद रहे। समाजवादी व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय में मरीजों व उनके तीमारदारों को बिस्किट व मिठाई बांटी गई। शैलेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, श्यामलाल वर्मा, सुधीश चंद्र कटियार मौजूद रहे। असोहा ब्लाक के गोसाईखेड़ा में सपाइयों ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। गोसाईखेड़ा पहुंचे एमएलसी सुनील सिंह साजन व पूर्व विधायक उदयराज यादव ने केक काटा। सुनील साजन ने कहा कि 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत, आसिफ अली, सुनील रावत, सूर्यभान यादव, धनंजय यादव, सोनू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed