फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

भाजपा के दांव से सपा चित

Fri, 02 Jul 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
political
उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के राजनीतिक धोबी पछाड़ दावं से सपा चित हो गई है। अब भाजपा ने समाजवादी पार्टी के समर्थित सदस्यों को अपने पाले में लाने की कवायद शुरू कर दी है। राजनीति के जानकारों की मानें तो ज्यादा समर्थित सदस्यों को जिता कर लाने वाली सपा को भाजपा ने एक ही दांव से चुनाव से अलग-थलग कर दिया है। मालती रावत के चुनाव मैदान के हटने से भाजपा के मंसूबे सफल होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा समर्थित 18 जिला पंचायत सदस्य जीतकर आए थे। इससे अध्यक्ष् के चुनाव में सपा ही सबसे मजबूत मानी जा रही थी। भाजपा ने दांव चलकर सपा प्रत्याशी को ही अघोषित रूप से अपने पाले में ले लिया था। भाजपा अध्यक्ष चुनाव में सपा को चित करने में सफल रही है। हालांकि अब भाजपा की निगाहें सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर हैं। सपा ने भी अपने सदस्यों को चुनाव में स्वविवेक से निर्णय लेने के लिए छोड़ दिया है। इससे भाजपा की राह आसान होती नजर आ रही है। हालांकि संगठन पदाधिकारियों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं क्योंकि भाजपा प्रत्याशी शकुन सिंह के सामने अभी बागी अरुण सिंह चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। भाजपा के सूत्रों की माने तो अंदरखाने एक प्रत्याशी को अघोषित रूप से चुनाव में निष्क्रिय रखने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

भले ही मालती रावत ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव न लड़ने की बात कही हो लेकिन प्रशासन की निर्वाचन सूची में तीन प्रत्याशी ही रहेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत/निकाय) डॉ. संजय द्विवेदी ने बताया कि नामांकन वापसी के दौरान जो उम्मीदवार पर्चे वापस लेते हैं उनकी ही गिनती आयोग द्वारा की जाती है। पर्चा वापसी का समय निकल जाने के बाद जितने उम्मीदवार मैदान में बचते हैं उसे ही अधिकृत प्रत्याशी माना जाता है। भले ही बाद में उनमें से कोई एक-दूसरे का समर्थन कर दे या चुनाव न लड़ने की घोषणा करें। आयोग में उसकी कोई गिनती नहीं होती है। इसलिए आयोग की अंतिम सूची में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन ही प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed