फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   political

अखिलेश को सीएम बनाने की तैयारी करें: अन्नू

Tue, 19 Jan 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
political
बड़े चौराहे पर स्वागत के दौरान समर्थकों व सपाइयों का हाथ जोड़कर अभिवादन करती पूर्व सांसद व सपा ने - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार शहर आईं पूर्व सांसद अन्नू टंडन का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में सपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कुछ समय पहले हाथ (कांग्रेस) का साथ छोड़कर साइकिल की सवारी की थी। लखनऊ में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। सोमवार वह पहली बार शहर आई तो जिले की सीमा, बनी पुल पर सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। नवाबगंज, चमरौली, दही चौकी में भी सपाइयों ने स्वागत किया। शहर के र्बाईपास पर समर्थकों व सपाइयों ने उनका सम्मान कर ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। बड़े चौराहे पर पूर्व राज्यमंत्री सुधीर रावत, पूर्व विधायक उदयराज यादव, मनीषा दीपक ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

वह सिविल लाइन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचीं। वहां सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव व जिला कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अनवार अहमद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। बैठक में कहा कि हम सभी को मिशन 2022 को लेकर अभी से एकजुट होना होगा। हम सब मिलकर संकल्प लें कि 2022 में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें पार्टी की टोपी भेंट की तो पहन ली। हाल ही में कांग्रेस पार्टी छोड़कर उनके साथ सपा में आए विवेक शुक्ला, संजय समेत अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। व्यापार सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा, अमितधर द्विवेदी, अवधेश सिंह, जितेंद्र रावत, मुकेश रावत, शीबू, शानू सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed