फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police sent mother-daughter accused in farmer's murder to jail

Unnao News: किसान की हत्या में आरोपी मां-बेटी को पुलिस ने भेजा जेल, जानें क्या है मामला

Fri, 17 Mar 2023 05:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Fri, 17 Mar 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
Police sent mother-daughter accused in farmer's murder to jail
बेहटा मुजावर। बंदीखेड़ा गांव में आठ दिन पहले हुई किसान की हत्या में नामजद मां-बेटी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना में नामजद युवक और उसके दो बेटों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बंदीखेड़ा निवासी रामसागर (40) की आठ मार्च को मकान के कब्जे के विवाद में पड़ोसी कैलाश ने बेटे निखिल, कपिल बेटी कोमल और पत्नी सीमा उर्फ कमला के साथ मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक रामसागर के साथ रहा उसका साथी भगवान शंकर के अलावा आरोपी पक्ष से कपिल, कोमल और सीमा घायल हुई थीं। मृतक के भाई अमर सिंह की तहरीर पर पांचों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपी कैलाश व उसके बेटे निखिल और कपिल को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

घायल हत्यारोपी सीमा और बेटी कोमल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को हालत में सुधार होने पर डॉक्टर ने दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि हत्या में नामित मां बेटी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जिंदगी मौत से जूझ रहा घायल भगवान शंकर
मारपीट में घायल भगवान शंकर के सिर में चोट लगने से वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसे चक्कर आ रहे हैं। परिजन उसका प्राइवेट इलाज करा रहे हैं। उधर हत्या में नामित पूरा परिवार जेल जाने से आरोपी के घर पर ताला लटक रहा है। दंपती सहित परिवार के पांच लोगो के जेल चले जाने से घर में लगा ताला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed