फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police recovered doing

पुलिस कर रही वसूली

Wed, 12 Aug 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 12 Aug 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police recovered doing
उन्नाव। शहर कोतवाली क्षेत्र के दोस्तीनगर बाईपास मार्ग पर पुलिस ने कमाई के लिए एक अलग पुलिस चौकी बना ली है। दिन हो या रात यहां दरोगा से लेकर सिपाही, ट्रैफिक सिपाही और होमगार्ड जवान हर समय मुस्तैद रहते हैं। मार्ग से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली का खेल खुलेआम चल रहा है। इनसे बचना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
विज्ञापन


कमाई के नजरिये से पुलिस के लिए शहर के सबसे पसंदीदा उन्नाव-हरदोई बाईपास मार्ग पर कोतवाली पुलिस में तैनात कुछ दरोगा और सिपाहियों ने अपनी सुविधा के लिए अलग पुलिस चौकी बना ली है। दिल्ली, आगरा, कानपुर, हरदोई, कन्नौज, इटावा, मेरठ व इस रूट के अन्य जिलों से लखनऊ की ओर आने-जाने वाले लॉगरूट के वाहन ट्रैफिक जाम और कई टोल टैक्स बैरियर से बचने के लिए हाइवे के बजाय इसी मार्ग से गुजरते हैं।
विज्ञापन


वाहनों से अवैध वसूली का ही नतीजा है कि पुलिस की सक्रियता जितनी इस मार्ग पर नजर आती है शहर में कहीं और नजर नहीं आती। वाहन चालक बताते हैं कि इस मार्ग पर कभी ओवर लोड तो कभी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन का आरोप लगाकर हजारों रुपये की उगाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध वसूली को लेकर पुलिस और ट्रक चालक में विवाद

उन्नाव। मंगलवार सुबह करीब छह बजे अवैध वसूली से बचने के लिए पुलिस के रोकने के बाद भी भागने का प्रयास करना और वसूली का विरोध करना एक ट्रक चालक को महंगा पड़ गया। दिल्ली से मसाला के बोरे लादकर बहराइच जा रहा बलिया निवासी ट्रक चालक सत्यपाल सिंह को रामबक्श खेड़ा गांव के पास एक चाय के होटल पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रुकने का इशारा किया। न रुकने पर पुलिस ने जीप से उसका पीछा किया और उपनिदेशक कृषि कार्यालय के पास ओवरटेक कर रोक लिया।

एक सिपाही ने एक हजार रुपये मांगे तो उसने गाड़ी ओवरलोड न होने और गाड़ी के पेपर भी दुरुस्त होने की बात कहते हुए रुपये न देने की बात कही। इसपर चालक और सिपाही के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी बीच कई अन्य ट्रक व अन्य वाहन पहुंच गए। रास्ता न होने से वाहनों की लाइन लग गई। मार्निंगवॉक पर निकले लोगों और अन्य वाहनों के चालक ने विरोध किया तो सिपाही जीप लेकर लौट गए।

रात में निकलते हैं मवेशी लदे वाहन
उन्नाव। मवेशी लादकर जिले के औद्योगिक क्षेत्र दहीचौकी, बंथर और सोनिक स्थित स्लाटर हाउस जाने वाले वाहनों के लिए भी यह मार्ग सबसे मुफीद है। मवेशी लदे वाहनों से पुलिस को मोटी कमाई होती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हरदोई रोड बाईपास के अलावा, हाइवे दहीचौकी, रायबरेली रोड और पुरवा-मंगतखेड़ा मार्ग से मवेशी लदे वाहनों का आवागमन होता है।


जांचकर होगी कार्रवाई
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विभाग की छवि खराब करने वाले पुलिस कर्मियों को बक्शा नहीं जाएगा। अवैध वसूली में लिप्त पाए जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed