फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police encounter with those who looted advocate's house, three shot

Unnao News: अधिवक्ता के घर लूट करने वालों से पुलिस की मुठभेड़, तीन को लगी गोली

Tue, 12 Nov 2024 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with those who looted advocate's house, three shot
उन्नाव। अधिवक्ता के घर लूट की घटना में नौकरानी ही मास्टरमाइंड निकली। नौकरानी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में शामिल तीन लुटेरों को आगरा के पास से पकड़ लिया। जनपद लाते समय लुटेरों ने सदर कोतवाली के रघुनाथखेड़ा गांव के पास पुलिस पर हमला बोल दिया। जवाबी फायरिंग में तीनों के पैर में गोली लगी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में शामिल दो आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के जेर खिड़की मोहल्ला निवासी आयकर मामलों के अधिवक्ता सैय्यद कैमूल हसनैन जैदी के घर में घुसे तीन लुटेरों ने कनपटी में तमंचा लगाने के साथ आंखों पर पट्टी बांधी थी। पत्नी शाहीन रजा और नौकरानी आफरीन की भी आंख में पट्टी बांध दी थी। लुटेरे 1.50 लाख की नकदी और इतने ही कीमत के जेवर के साथ दो मोबाइल लूट ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस को जांच में तीन लुटेरे नजर आए थे। खुलासे में लगी पुलिस टीम को पीड़ितों के बयान दर्ज करने के दौरान नौकरानी और गाड़ी चालक पर शक हुआ था। पुलिस ने दोनों को उठाकर पूछताछ की तो नौकरानी ने लूट की घटना को खुद कराने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरानी ने लूट में एबी नगर मोहल्ला निवासी मेराज, मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन के मल्लूपुरा निवासी हाल पता मेरठ के हापुर चुंगी निवासी इरशाद सैफी के साथ गौतमबुद्ध नगर के थाना दादरी के रामपुर फतेहपुर निवासी रविंद्र कसाना, रिंकू और आदेश के नाम बताए। आफरीन की जिस मोबाइल से बात हो रही थी पुलिस ने उसे सर्विलांस पर लगाया तो लोकेशन एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की ओर मिली। खुलासे में लगी टीमों ने लुटेरों का पीछा किया और आगरा से पहले कार सहित मेराज, इरशाद सैफी और रवींद्र कसाना को गिरफ्तार कर लिया।

उन्नाव लाते समय लुटेरों ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचते ही पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें तीनों लुटेरों के बायें पैर में गोली लगी। तीनों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। लुटेरों के पास से पुलिस ने तीन तमंचा, दो कारतूस, दो खोखे, लूटे हुए जेवरात और रुपये बरामद किए हैं। कितने रुपये और जेवरों की कीमत का अभी खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन लुटेरे घायल हुए हैं। दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed