फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Police did not return 18 cattle even on the orders of the court

न्यायालय के आदेश पर भी पुलिस नहीं लौटा रही 17 भैंस

Tue, 02 Aug 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Police did not return 18 cattle even on the orders of the court
उन्नाव। एक माह पहले हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान डीसीएम में लदे मिले 18 मवेशियों को पुलिस ने जब्त किया था। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी ने चालक और क्लीनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मवेशी ग्रामीणों के सुपुर्द किए थे लेकिन न्यायालय के आदेश पर भी पुलिस मवेशी नहीं लौटा रही। फतेहपुर का व्यापारी पुलिस के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने सुपुर्दगी की आड़ में मवेशी स्लाटर हाउस में बेच दिए।
विज्ञापन

फतेपुर जिले के पीरनपुर निवासी पशु व्यापारी शमीम ने मुख्यमंत्री व अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उन्नाव कोतवाली पुलिस पर उसके छह लाख कीमत के 18 मवेशी न लौटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार छह जून 2022 को बांदा की नरैनी पशु बाजार से 17 भैंस और एक भैंसा खरीदकर डीसीएम से मेरठ बेचने जा रहा था।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा के पास कुछ लोगों ने उसे रोका और पांच हजार रुपये मांग। उनसे बचने के लिए पुलिस को फोन किया तो ललऊखेड़ा पुलिस चौकी पुलिस पहुंची और मवेशियों की खरीद की रसीद और रवन्ना दिखाने के बाद भी चालक फिरोज व क्लीनर फारुख के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सभी मवेशियों को संजय और अजमेरी नाम के युवकों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि दोनों के माध्यम से उसके मवेशियों को एक स्लाटर हाउस में बेच दिया गया है। दो लोडरों की स्लाटर हाउस में इंट्री का प्रमाण भी उसके पास है। मवेशी वापस लेने के लिए व्यापारी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में गुहार लगाई। 14 जुलाई को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को सभी मवेशी व्यापारी को लौटाने का आदेश दिया लेकिन पुलिस टालमटोल करती रही। 21 जुलाई को फिर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया तो न्यायाधीश ने 28 जुलाई को फिर आदेश दिया कि सभी मवेशी बिना देरी किए लौटाएं।

ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि ग्रामीणों को सुपुर्द किए गए मवेशियों में चार मर गए हैं। शेष 14 मवेशी न्यायालय के आदेशानुसार एक सप्ताह में लौटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed