{"_id":"6792943952edfa27d2000fbd","slug":"police-chased-the-vehicles-stopped-on-the-overbridge-issued-challans-unnao-news-c-220-1-akb1003-122009-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पुलिस ने ओवरब्रिज पर आकर रुके वाहनों को खदेड़ा, किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पुलिस ने ओवरब्रिज पर आकर रुके वाहनों को खदेड़ा, किए चालान
Fri, 24 Jan 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर बस स्टैंड पर वाहन न खड़े होकर ओवरब्रिज के आसपास खड़े हो रहे थे। इस वजह से जाम लगना शुरू हो गया। गुरुवार को अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की तो यातायात पुलिस ने वाहनों को खदेड़ लिया। साथ ही कई वाहनों के चालान भी किए।
अकबरपुर ओवरब्रिज के आसपास हर दिन वाहनों की अवैध पार्किंग की वजह से जाम लगता था। समस्या को खत्म करने के लिए नगर पंचायत ने अकबरपुर कस्बा से बाहर सवा करोड की लागत से बस स्टैंड बनवाया है। यहां पर ऑटो, मैजिक और बस को खड़ा करना था, लेकिन सवारियों के चक्कर से सभी वाहन फिर से ओवरब्रिज के नीचे खड़े हो रहे थे। इस वजह से हर दिन जाम लग रहा है।
गुरुवार को अमर उजाला ने अकबरपुर में सर्विस लेन पर खड़ी हो रहीं बस व ऑटो, लग रहा जाम शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो यातायात पुलिस ने हरकत में आई। पुलिस ने गुरुवार दोपहर ओवरब्रिज के आसपास खड़े वाहनाें को खदेड़ लिया। इसके अलावा 10 से ज्यादा वाहनों का चालान काटा। इसके बाद दोपहर तक पूरा चौराहा साफ हुआ और यातायात भी ठीक तरह चलता दिखाई दिया। यातायात निरीक्षक राजपाल सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों की वजह से परेड की तैयारी चल रही है। इस वजह से चौराहे में अराजकता फैल गई थी। गुरुवार को वाहनों पर कार्रवाई की गई है।