{"_id":"5d9a40c68ebc3e93c95f25c5","slug":"people-move-on-the-bridge-made-of-bamboo-bat-on-the-river-sai-unnao-news-knp5181887152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी पर बांस बल्ली से बने पुल पर आवागमन करते हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी पर बांस बल्ली से बने पुल पर आवागमन करते हैं लोग
विज्ञापन
औरास के मिर्जापुर अजिगांव में सई नदी पर बांस बल्ली के पुल से निकलते ग्रामीण।
- फोटो : UNNAO
औरास। मिर्जापुर अजिगांव में सई नदी पर पक्का पुल नहीं बनाया जा सका है। ऐसे में ग्रामीण, स्कूली बच्चे बांस बल्ली से बने पुल से जान जोखिम में डालकर आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने कई बार पुल निर्माण की मांग की लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला।
औरास ब्लाक मुख्यालय से अलीपुर मिचलौला मार्ग पर तीन किलोमीटर दूर मिर्जापुर अजिगांव गांव के किनारे से सई नदी निकली है। नदी के पार ग्रामीणों की सैकड़ों एकड़ खेतिहर भूमि है। साथ ही नई बस्ती, महमूदखेड़ा और गंगादीनखेड़ा गांव की हजारों की आबादी का मिर्जापुर अजिगांव तक आवागमन होता है। मुश्किलों से परेशान ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर बांस बल्ली का पुल बनाया है। गांव के शिवांश सिंह, कुलदीप, रमेशचंद्र व विजयकांत आदि ने बताया कई बार मांग के बाद भी अधिकारी और जनप्रतिनिधि अनदेखी कर रहे हैं।
लोगों ने बताया कि अधिकांश ग्रामीणों के खेत नदी के दूसरी तरफ हैं। ग्राम प्रधान हजारी प्रसाद ने बताया कि पुल की मांग लंबे समय से की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के एसई मन्नीलाल ने बताया कि जिले में लघु सेतु निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जा रही है। प्रयास किया जाएगा कि इसी कार्ययोजना में इस पुल का भी निर्माण कराया जा सके।