फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   people in flood hit areas are under panic

उफनाई गंगा से राहत नहीं

Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Mon, 01 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
people in flood hit areas are under panic
बाढ़ प्रभावित इलाके - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

 गंगा का जलस्तर स्थिर होने के बाद भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं हुई हैं। आलम यह है कि खेतों में अभी भी पानी भरा है जिससे किसान चिंतित है। नगर के पांच मोहल्लों में गंगा का पानी घुसा होने के कारण लोग परेशान है। गंगा अभी भी चेतावनी बिंदु के  पार है रविवार को गंगा का जलस्तर शाम 5 बजे तक 112.210 मीटर पर थमा रहा।

विज्ञापन

बीते तीन दिनों से गंगा का जलस्तर घट बढ़ रहा है लेकिन चेतावनी बिंदु से नीचे गंगा का जलस्तर अभी भी नहीं पहुंचा है। जिला प्रशासन ने भी मातहतों को अलर्ट कर रखा है। रविवार को गंगा का जलस्तर 112.200 मीटर रिकार्ड किया गया जो बढ़कर दोपहर 2 बजे 112.210 मीटर पहुंचा जिसके बाद शाम 5 बजे तक गंगा का जलस्तर स्थिर रहा। केंद्रीय जल आयोग की माने तो एक दो दिन के अंदर नरौरा बांध से पानी छोड़ा जाना है जिससे गंगा में कुछ पानी बढ़ सकता है। वहीं अभी भी नगर के मनोहर नगर, चंपापुरवा, हुसैन नगर, कर्बला, तेजीपुरवा कटरी में गंगा का पानी घुसा हुआ है जिससे यहां रहने वाले लोगों का आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। कटरी के रविदास नगर, शक्ति नगर, अहमद नगर में गंगा की कटान जारी है। कटरी के कन्हवापुर, चंपापुरवा, मुरलीपुर में स्थित खेतों में अभी भी पानी भरा हुआ है। जिसमें भिंडी, तरोई, लौकी की फ सल पानी में डूबी हुई है। किसानों को फ सल बर्बाद होने की चिंता सताए जा रही है। किसानों का कहना है कि यदि पानी ज्यादा दिन तक एक ही जगह ठहरा रहा तो फ सल को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed