फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ped se takaraee baik, yuvak kee maut

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 27 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
ped se takaraee baik, yuvak kee maut
असोहा (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के भवलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हेलमेट न लगा होने से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त घायल हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के बेनीगंज निवासी लल्लू रविवार को असोहा थाना क्षेत्र के भवलिया गांव निवासी मामी की तेरहवीं में आया था।
वह भवलिया गांव निवासी दोस्त इंद्रकुमार के साथ तेरहवीं का सामान लेने बाइक से असोहा के कालूखेड़ा जा रहा था। भवलिया मोड़ के पास रफ्तार अधिक होने से बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट आने से लल्लू की मौत हो गई, जबकि इंद्रकुमार घायल हो गया। उसे सीएचसी असोहा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
लल्लू की मौत से पत्नी फूलमता, बेटे सोहन, मोहन, बेटी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ रामआसरे चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed